नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायण' पिछले काफी वक्त से चर्चा में है। इस साल दिवाली पर इस फिल्म का पहला पार्ट सिनेमाघरों में उतरेगा और इसे लेकर ऑडियंस में जबरदस्त बज है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, राम के किरदार में और साईं पल्लवी, मां सीता के रोल में हैं। वहीं रवि दुबे, लक्ष्मण बने हैं। फिल्म का टीजर, ट्रेलर और पहला गाना रिलीज हो चुका है। इस फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद से ही फिल्म की कास्टिंग को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि रणबीर कपूर, श्रीराम के रूप में जच नहीं रहे हैं, तो वहीं कई लोग एक्टर से जुड़े पुराने विवादों और उनकी फिल्मों के चलते इस रोल के लिए उन्हें गलत च्वॉइस बता रहे हैं। अब इस पूरे विवाद पर रवि दुबे ने अपना रिएक्शन दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
रवि दुबे ने की रणबीर कपूर की तारीफ
रवि दुबे ने हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया और इस पूरे कास्टिंग विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि रणबीर हमारे पास मौजूद सबसे बेहतरीन कलाकार हैं। रवि ने कहा कि रणबीर एक सुपरस्टार हैं और एक इंसान व कलाकार के तौर पर उनका व्यवहार बहुत अच्छा है। रवि दुबे ने कहा कि रणबीर सेट पर बेहद ईमानदारी और संजीदगी के साथ काम करते हैं।
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, राम-सीता की झलक देख फैंस बोले- ये दिव्य अनुभव है
रणबीर कपूर की इस बात से मिलती है प्रेरणा
रवि दुबे ने इस बातचीत के दौरान यह भी कहा कि रणबीर के काम करने के तरीके के बारे में उन्होंने काफी कुछ सुना था, लेकिन जब उन्होंने रणबीर के साथ किया तो उन्हें समझ आया कि वह कितने अनुशासित और ईमानदार एक्टर हैं। रवि ने कहा कि रणबीर अपने रोल के लिए बहुत तैयारी करते हैं और लोगों से बहुत गर्मजोशी से मिलते हैं। वह अपने स्टारडम को कभी अपने काम के बीच नहीं आने देते हैं और उनकी यही बात प्रेरणादायक है। रवि ने यह भी कहा कि इस फिल्म में काम करने को वह अपनी खुशकिस्मती मानते हैं।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' का पहला गाना गणेश चतुर्थी पर हुआ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज में गूंजा 'जय जय राम'
रामायण फिल्म स्टारकास्ट
| रणबीर कपूर | श्रीराम के रूप में |
| साईं पल्लवी | सीता के रूप में |
| रवि दुबे | लक्ष्मण के रूप में |
आदिनाथ कोठारे |
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
