Ranveer Singh Aditya Dhar New Movie: बॉक्स ऑफिस पर लगातार बड़ी कामयाबी हासिल करने के बाद एक्टर रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद अब दोनों के अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बार कहानी एक्शन और जासूसी की नहीं है बल्कि इतिहास के पन्नों की है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह और आदित्य धर ने अपनी अगली फिल्म को लेकर बातचीत आगे बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ऐतिहासिक फिल्म में साथ काम कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में भारत के महान शासक चंद्रगुप्त मौर्य की कहानी दिखाई जा सकती है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
चंद्रगुप्त मौर्य के किरदार में दिखेंगे रणवीर सिंह?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर (Aditya Dhar) एक बड़े ऐतिहासिक प्रोजेक्ट पर विचार कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी मौर्य साम्राज्य के उदय के इर्द-गिर्द बुनी जा सकती है। इसमें चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन और उनके साम्राज्य की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने की योजना है।
image credit- imdb
बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए आदित्य धर की पहली पसंद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हैं। एक्टर की तरफ से भी इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाने की खबरें सामने आई हैं। अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल होता है तो रणवीर पहली बार चंद्रगुप्त मौर्य जैसे ऐतिहासिक किरदार में नजर आ सकते हैं। फिलहाल फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और शूटिंग से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में दर्शकों को इस प्रोजेक्ट की पुष्टि का इंतजार करना होगा।
image credit- instagram (adityadhar)
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में (Ranveer Singh Upcoming Movie)
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों में 'प्रलय' भी शामिल है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह एक जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें रणवीर के साथ साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें- क्या आदित्य धर ने कहानी चुराकर बनाई 'धुरंधर 2'? इस राइटर ने लगाया आरोप, बोले-गलत तरीके से...
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- instagram (ranveersingh, adityadhar)
