नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण: प्रथम संकल्प' का ट्रेलर पहले 24 जुलाई को रिलीज होना था, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। अब फाइनली आज (30 जुलाई) को ब्रह्म मुहूर्त में यह ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिलीज हो गया है। ट्रेलर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, रावण के रूप में यश और सीता के रूप में साई पल्लवी की पहली झलक ने फैंस का दिल जीत लिया है। हालांकि, ट्रेलर में हनुमान के तौर पर सनी देओल नजर नहीं आए हैं और इसे लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है। चलिए आप भी ट्रेलर पर नजर डाल लीजिए।

'रामायण पार्ट 1' का ट्रेलर हुआ रिलीज

'रामायण पार्ट 1' का भव्य ट्रेलर 4 मिनट नौ सेकेंड का है। इसमें ट्रेलर की शुरुआत रावण यानी यश के किरदार से दिखाई है। पहले सीन में 'देव लोक, पृथ्वी लोक, पाताल लोक, तीनों में एक ही राज होगा-रावण राज।'

ट्रेलर में ऐरावत हाथी की भी झलक है।  इसके बाद आवाज आती है कि जब-जब सृष्टि पर संकट आया है, भगवान विष्णु ने अवतार लेकर उसकी रक्षा की है और फिर राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल नजर आते हैं और श्रीराम का जन्म दिखाया जाता है। ट्रेलर में राम-सीता के विवाह की भी झलक है। अपनी शांत प्रेजेंस से रणबीर कपूर, राम के रूप में जंच रहे हैं। वहीं सीता के रूप में साई पल्लवी ने भी दिल की छुआ है। यश ने रावण की भूमिका में कमाल किया है। यह ट्रेलर रिलीज होने के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे फैंस बहुत प्यार दे रहे हैं। ट्रेलर में डायलॉग्स और वीएफएक्स दमदार हैं।

रणबीर कपूर-साई पल्लवी ने जीता दिल

रणबीर कपूर, राम के किरदार में काफी सधी हुई एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। वो काफी नेचुरल लग रहे हैं और कहीं भी ओवर एक्टिंग नजर नहीं आ रही है। वहीं साई पल्लवी ने भी पूरी गरिमा के साथ सीता के किरदार को परदे पर उतारा है। यही वजह है इंटरनेट यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह हिंदी माइथोलॉजी पर बनी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म होगी।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस ट्रेलर के बारे में सबसे खास बात यह है कि आपको महसूस ही नहीं होता है कि यह 4 मिनट से भी ज्यादा लंबा है। रणबीर और यश ने बेहतरीन काम किया है।

माता सीता के रोल में साई पल्लवी को भी काफी तारीफ मिल रहे हैं। यूजर्स उनकी एक्टिंग और हिंदी उच्चारण की तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर में लक्ष्मण के तौर पर रवि दुबे की भी झलक मिल रही है।

यह भी पढ़ें- 'रामायण' में साई पल्लवी के 'सीता' बनने पर दीपिका चिखलिया ने कही यह बात

'रामायण' के बारे में

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो हिस्सों में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में उतरेगा। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुलप्रीत सिंह, विवेक ओबरॉय, कुणाल कपूर, यश, अरुण गोविल और लारा दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। 


यह भी पढ़ें- Ramayana का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन, जानें अब किस दिन होगा रिलीज?


'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज है और इसका ट्रेलर की प्रॉमिसिंग नजर आ रही है, जिसके चलते फिल्म से उम्मीदें और बढ़ गई हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।