फिल्म 'रामायण' को लेकर एक बेहद बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिस फिल्म का सभी को लंबे समय से इंतजार था, उसकी रिलीज डेट जारी कर दी गई है। फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर एक नया और शानदार पोस्टर जारी करते इसकी रिलीज डेट कन्फर्म की है। बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर, 'केजीएफ' फेम साउथ स्टार यश और साई पल्लवी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म 'रामायण' की रिलीज डेट आई सामने

मेकर्स ने फैंस के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू करने की भी जानकारी दी है। अगर आपको भी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था, तो आइए विस्तार से जानते हैं मेकर्स के इस बड़े ऐलान और फिल्म रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी के बारे में।

नए पोस्टर के साथ फाइनल की रिलीज डेट

सिनेमा प्रेमियों के बीच फिल्म 'रामायण' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में मेकर्स ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म 5 नवंबर को भव्य स्तर पर रिलीज की जाएगी। इस दिन फैंस इसे बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। रिलीज डेट के साथ ही निर्माताओं ने एक पावरफुल और शानदार नया पोस्टर भी शेयर किया है। यह पोस्टर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

दशहरा से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

फैंस के लिए मेकर्स ने एडवांस बुकिंग का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने फैसला किया है कि दशहरा के शुभ अवसर पर फिल्म की एडवांस बुकिंग की खिड़की खोल दी जाएगी। अगर आप भी इस फिल्म रामायण का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना चाहती हैं, तो दशहरा पर एडवांस बुकिंग करवा सकती हैं।  

फिल्म में होंगे दमदार स्टारकास्ट

इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें रणबीर कपूर भगवान श्री राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने काफी शारीरिक और मानसिक तैयारी की है। इसके अलावा साउथ स्टार यश इस फिल्म में लंकापति रावण का किरदार निभा रहे हैं। वहीं साई पल्लवी माता सीता के पावन किरदार में नजर आएंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।