नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का दूसरा गाना 'मंगल रंग' कल, 25 अक्टूबर को रिलीज किया गया है। ए.आर. रहमान के इस गाने को लेकर ऑनलाइन तीखी बहस छिड़ गई है। इस गाने में अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। इस गाने से सूफी स्टाइल संगीत और कव्वाली बीट्स पर लोग सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि श्रीराम और माता सीता के दिव्य प्रेम, विवाह और उनके जीवन की कहानी को दर्शा रहे गाने में इस तरह की संगीत उचित नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

'मंगल रंग' गाने की क्यों हो रही है आलोचना?

'मंगल रंग' गाने के संगीत में कव्वाली शैली का प्रभाव नजर आता है और लोगों का कहना है कि यह 'रामायण' महाकाव्य पर आधारित फिल्म के लिए इस तरह का संगीत उपयुक्त नहीं है। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं और साई पल्लवी देवी सीता के किरदार में हैं। गाने के वीडियो को देखकर पता चलता है कि 'मंगल रंग' गाना राम-सीता के विवाह और अयोध्या में माता सीता के आगमन का जश्न मनाता है। इसके बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं। एक यूजर ने लिखा, "निराशाजनक! इस फिल्म के लिए संगीत निर्देशक के तौर पर ए.आर. रहमान सबसे खराब चुनाव हैं। यह काफी हद तक कव्वाली जैसा लगता है। यह उनकी पिछली फिल्मों 'रॉकस्टार' और 'जोधा अकबर' के गानों जैसा लगता है। इसमें काफी हद तक 'कुन फया कुन' जैसी वाइब्स आती हैं।"

यह कोई 'रॉम-कॉम' नहीं है... 

एक यूजर ने कमेंट में गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "वाल्मीकि रामायण में सूफी कव्वाली की धुनें डालना, बॉलीवुड के सबसे बड़े भ्रम का नमूना है। न कोई सांस्कृतिक समझ, न कोई रिसर्च; बस पुराने घिसे-पिटे फॉर्मूलों को भारी-भरकम बजट के साथ थोप दिया गया है। हमारे पवित्र इतिहास को किसी आम 'फ्राइडे रोमांटिक-कॉमेडी' फिल्म की तरह पेश करना बंद करें!"

ए. आर. रहमान के संगीत पर उठ रहे हैं सवाल

कुछ यूजर्स ने 'रामायण' के संगीत का जिम्मा ए.आर. रहमान को दिए जाने के फैसले पर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, "इसीलिए मुझे 'रामायण' के लिए ए.आर. रहमान को संगीत देने के लिए चुनने का नमित और नितेश का फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया था। उन्होंने 'छावा' में उर्दू संगीत डालकर पूरी फिल्म खराब कर दी, वरना वह सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती थी। इतना ट्रोल होने के बाद भी, वह 'रामायण' में सूफी संगीत लाने से बाज नहीं आए। पता नहीं डायरेक्टर ने इसे कैसे स्वीकार कर लिया।" बता दें कि कुछ लोग इस गाने की तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर यूजर्स इसके संगीत को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

यहां देखें 'मंगल रंग' गाना

'रामायण' फिल्म कब होगी रिलीज?

नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल मूवी  'रामायण पार्ट 1' 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, यश, सनी देओल, रकुलप्रीत सिंह और लारा दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म एडवांस बुकिंग में धमाल मचा रही है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।