रणबीर कपूर की माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। आज गणेश चतुर्थी के मौके पर इस फिल्म का म्यूजिकल सफर शुरू हो गया है और फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने के बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं और म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया है। इस गाने को सुनकर आप भी भक्तिमय हो जाएंगे। आज सुबह मेकर्स ने एक मोशन पोस्टर रिलीज करके जानकारी दी थी कि फिल्म का म्यूजिकल सफर शुरू हो गया है और कुछ ही देर बाद इसका पहला ट्रैक भी आउट हो गया है।
'रामायण' का पहला गाना हुआ रिलीज
रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' का पहला गाना कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इसमें श्रीराम और सीता के स्वयंवर की झलक दिखाई गई है। भगवान राम बने रणबीर कपूर माता सीता बनीं साई पल्लवी के गले में वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। गाने में राम-सीता और लक्ष्मण के वनवास के समय की भी कुछ झलकियां हैं। आज सुबह 7.30 बजे 'सिया राम' का पोस्टर रिलीज किया गया था और उसके बाद से गाने का बेसब्री से इंतजार था। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें श्रीराम और मां सीता का अटूट प्रेम नजर आ रहा है। गाने में साई पल्लवी और रणबीर कपूर की सादगी को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने को 'वर्ल्ड ऑफ रामायण' के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज और यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' का दूसरा पार्ट होगा ज्यादा भव्य और रोमांचक, रिलीज से पहले रणबीर कपूर ने खोला राज
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायण' को पार्ट्स में रिलीज होगी। 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। इस फिल्म में यश, रावण के रोल में हैं और रवि दुबे, लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। वहीं सनी देओल, हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, राम-सीता की झलक देख फैंस बोले- ये दिव्य अनुभव है
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
