Ramayana Critics Choice 2026 Awards Shortlist: आखिरकार इतिहास बन गया, जिस फिल्म को लेकर पहले ही सिनेमाघरों में तूफान मचा हुआ था, अब उसी फिल्म ने विदेश में भी भारत का झंडा ऊंचा कर दिया है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट-1' की। बॉक्स ऑफिस पर 1735.15 करोड़ की (Ramayana Worldwide Collection Day 20) कमाई करने के बाद अब इस फिल्म ने हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों के बीच अपनी जगह बना ली है। नितेश तिवारी की इस मेगा फिल्म को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक, 32वें Critics Choice 2026 Awards के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है।

कौन सी 2 कैटेगरी में हुई Ramayana शॉर्टलिस्ट?

Critics Choice Association (CCA) ने सोमवार को अपनी शॉर्टलिस्ट जारी की। इसमें Ramayana को 2 बड़ी टेक्निकल कैटेगरी में चुना गया है

1. बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स
2. बेस्ट स्टंट डिजाइन

इन दोनों ही कैटेगरी में Ramayana का मुकाबला सीधे हॉलीवुड की दिग्गज फिल्मों से होने वाला है।

Best VFX में किसकिस से होगा मुकाबला?

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स वाली लिस्ट में Ramayana के साथ कुल 7 फिल्में हैं। देखें पूरी लिस्ट

  • रामायण: पार्ट 1 (Ramayana: Part 1)
  • ड्यून: पार्ट 3 (Dune: Part 3)
  • द ओडिसी (The Odyssey)
  • गॉडजिला माइनस जीरो (Godzilla Minus Zero)
  • प्रोजेक्ट हेल मैरी (Project Hail Mary)
  • स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे (SpiderMan: Brand New Day)
  • वाइल्डवुड (Wildwood)

image credit- imdb

बेस्ट स्टंट डिजाइन में भी हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर

स्टंट डिजाइन वाली कैटेगरी में भी Ramayana ने बड़ी फिल्मों के बीच जगह पक्की की है। इस लिस्ट में ये फिल्में शामिल हैं-

  • रामायण: पार्ट 1 (Ramayana: Part 1)
  • द ओडिसी (The Odyssey)
  • ड्यून: पार्ट 3 (Dune: Part 3)
  • गॉडजिला माइनस जीरो (Godzilla Minus Zero)
  • जैकास बेस्ट एंड लास्ट (Jackass: Best And Last)

मतलब साफ है, अब रामायण की टक्कर किसी छोटी फिल्म से नहीं, बल्कि सीधे नोलन की द ओडिसी और ड्यून: पार्ट 3 जैसी फिल्मों से है।

image credit- jagran

धुरंधर 2 का रिकॉर्ड भी टूटने के करीब

एक तरफ रामायण इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में नाम कमा रही है, तो दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर भी इसका जलवा जारी है। फिल्म 1700 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है और 20वें दिन भारत (Ramayana Box Office Collection Day 20) में 17.50 करोड़ की कमाई की है।

59 फिल्मों में से चुनी गई रामायण

नॉमिनेटिंग कमेटी ने इस बार 12 टेक्निकल कैटेगरी के 144 स्लॉट्स के लिए दुनिया भर से कुल 59 फिल्मों को चुना है। इन कैटेगरी में सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, प्रोडक्शन डिजाइन, कॉस्ट्यूम डिजाइन, हेयर एंड मेकअप, विजुअल इफेक्ट्स, ओरिजिनल स्कोर, ओरिजिनल सॉन्ग, कास्टिंग, एन्सेम्बल, स्टंट डिजाइन और साउंड शामिल हैं।

इस पूरी शॉर्टलिस्ट में सबसे आगे क्रिस्टोफर नोलन की The Odyssey है, जिसने 12 में से 11 कैटेगरी में जगह बनाई है।

कुल मिलाकर रामायण ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल अवॉर्ड्स की रेस में भी भारत का नाम रोशन कर दिया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- imdb