राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म पेद्दी गुरुवार 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म चार दिनों में ही वर्ल्डवाइड 292.5 करोड़ की कमाई कर चुकी है और जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म ने भारत में भी 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जहां एक तरफ यह फिल्म धुआंधार कलेक्शन कर रही है। वहीं इसके साथ कई विवाद भी जुड़ चुके हैं। फिल्म पर महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने के आरोप लगे। लोगों का कहना है कि इस फिल्म में जान्हवी कपूर के कैरेक्टर को जिस तरह दिखाया गया है, जिन कैमरा एंगल से उनकी बॉडी के शॉट लिए गए हैं, वो सही नहीं है। इस सबके बीच एक्ट्रेस की एक प्राइवेट चैट लीक होने का भी दावा किया गया, जिसमें वल्गर शॉट्स के बारे में बात की गई है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
डायरेक्टर ने कही विवादित सीन्स में बदलाव की बात
विवाद को बढ़ता देख इस फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर लोगों से माफी मांगी और विवादित हिस्से में बदलाव की बात की। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि उनके लिए महिलाओं का सम्मान सबसे ऊपर है और किसी महिला किरदार को ऑब्जेक्टिफाई करना या उसका अपमान करना नहीं उनका मकसद नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि फीडबैक पर विचार करने के बाद फिल्म के उन सीन्स में बदलाव किया जाएगा, जिन पर आपत्ति जताई जा रही है।
जान्हवी कपूर की प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार को ओवरसेक्शुलाइज करने को लेकर लोगों में गुस्सा है। इसी बीच एक चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जान्हवी भी इन सीन्स से खुश नहीं थीं। ये चैट्स जान्हवी की हैं या नहीं, इसे लेकर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, इन वायरल चैट्स की मानें तो जान्हवी कैमरा एंगल और वल्गर शॉट्स से खुश नहीं थीं और सेट पर राम चरण ने उनका साथ दिया था। वहीं मेकर्स ने जान-बूझकर इस तरह के शॉट्स लिए थे।
महिलाओं के सम्मान का उठा मुद्दा
'पेद्दी' फिल्म रिलीज के बाद से ही विवादों में है। फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार को जिस तरह दिखाया गया है, उसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि शॉट्स काफी वल्गर तरह से लिए गए हैं और जान-बूझकर कैमरा एंगल, डायलॉग्स और भी कई चीजों से जान्हवी के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किया गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली जा रही है। लोग इसे महिला विरोधी, अश्लील और घटिया बता रहे हैं। कई यूजर्स ने सीधा तौर पर मेकर्स और जान्हवी कपूर पर भी सवाल उठा दिए। कई सीन्स और गानों में एक्ट्रेस के चेस्ट और वेस्ट पर फोकस किया गया है, जिसे लेकर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
मेकर्स की तरफ से इन सीन्स को हटाने की बात की गई है। हालांकि, लोगों का कहना है कि अब ऐसा करके क्या फायदा, मेकर्स को पहले ही इस बारे में सोचना चाहिए था। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस तरह की चीजें बंद होनी चाहिए। हालांकि, कुछ यूजर्स ने फिल्म मेकर की तारीफ की कि उन्होंने आलोचनाओं को स्वीकारते हुए सीन्स को हटाने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें- क्या 'कॉकटेल 2' में लेस्बियन कपल बनी हैं कृति-रश्मिका? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहानी को लेकर दिया बड़ा हिंट
राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' फिलहाल विवादों में हैं और इसके कई सीन्स पर जमकर बवाल हो रहा है। हालांकि, फिल्म टिकट खिड़की पर तगड़ी कमाई कर रही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
