Upcoming Movies On 16 October 2026: कल का दिन मूवी लवर्स के लिए काफी खास होने वाला है। सिनेमाघरों में राजकुमार राव की कोर्टरूम ड्रामा 'प्रहार' से लेकर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पीरियड एक्शन फिल्म 'राणाबली' जैसी बड़ी फिल्में आ रही हैं। यानी थिएटर में मनोरंजन का पिटारा तैयार है। खास बात यह है कि इस बार नवरात्र का फेस्टिव सीजन भी चल रहा है, तो सिनेमाघरों में भीड़ और रौनक दोनों डबल होने वाली है। अगर कल आप घर पर हैं और कहीं जाने का प्लान नहीं है, तो ये फिल्में आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। एक तरफ दमदार कहानी और सस्पेंस, तो दूसरी तरफ हंसी और हॉरर का तड़का, इस हफ्ते हर तरह के लोगों के लिए कुछ न कुछ है।

इस हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली 3 फिल्में

कल सिनेमाघरों में 3 फिल्में दस्तक देने वाली हैं। अगर आपको भी फिल्में देखना पसंद है, तो देर किस बात की तुरंत बुक कर लें टिकट और उठाए लुत्फ।

1- प्रहार

राजकुमार राव की प्रहार फिल्म इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली है। यह एक बायोग्राफिकल कोर्टरूम ड्रामा है, जो फेमस स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर उज्ज्वल निकम के जीवन पर बेस्ड है। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें उनके कानूनी संघर्षों की कहानी दिखाई गई है।

इस फिल्म को अविनाश अरुण धवारे ने डायरेक्ट किया है और निर्माता दिनेश विजान है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो राजकुमार राव के अलावा फिल्म में वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, आशीष विद्यार्थी, ललित प्रभाकर और ऋत्विक सहोरे हैं।

image credit-imdb

2- राणाबली

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म राणाबली 19वीं सदी के बैकग्राउंड पर बनी है। इसकी कहानी साउथ इंडिया के रायलसीमा क्षेत्र की है, जहां ब्रिटिश राज के दौरान पड़े भयानक अकाल और हुए अत्याचारों को दिखाया गया है। यह फिल्म भी 16 अक्टूबर को रिलीज होगी और इसका निर्देशक राहुल सांकृत्यान ने किया है।

फिल्म में मुख्य कलाकार की बात करें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के अलावा अर्नोल्ड वोस्लू,जैशाह,ईश्वरी राव,ल्यूक मैकगिबनी जैसे अन्य सह-कलाकार हैं।

image credit-imdb

3- नई नवेली

एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म नई नवेली भी इसी दिन यानी 16 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी प्यार दिया है। इसमें यामी एक नई नवेली दुल्हन का रोल निभा रही हैं, जिस पर उसके ससुराल वाले शक करने लगते हैं कि कहीं वह डायन तो नहीं है।

image credit-imdb

फिल्म के डायरेक्टर बालाजी मोहन हैं और कास्ट की बात करें तो यामी गौतम, आदिनाथ एम. कोठारे, सुनीता राजवा, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ और सुष्मिता मुखर्जी हैं।

कल 16 तारीख को तीनों बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। आप अपने फेवरेट एक्टर के हिसाब से किसी एक को देख सकती हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- imdb