सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं , बल्कि इससे समाज की सोच भी बदलती है। यह महिलाओं को बड़े सपने दिखाती है और उन्हें कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित भी करती हैं। जब बात बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सपनों को पंख देने की हो, तो बॉलीवुड में कई ऐसी शानदार फिल्में बनी हैं, जो हर माता-पिता को अपनी बेटी को दिखानी चाहिए। 'गुंजन सक्सेना' से लेकर 'पंगा' तक, ऐसी कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं, जो सफलता की अनोखी मिसाल पेश करती हैं।

बेटियों के हौसले को बुलंद करने वाली 7 फिल्में

अगर आप चाहती हैं कि आपकी बेटी जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामने करे, तो ये 7 फिल्में उसे जरूर दिखाएं।

1- गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena)

गुंजन सक्सेना एक बहुत अच्छी फिल्म है। यह कारगिल गर्ल के नाम से फेमस हुई लड़की की जिंदगी पर बनी है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की ने सारी मुश्किलों और समाज की बंदिशों को तोड़कर देश की पहली महिला पायलट बनने का सपना पूरा किया। यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी और 1 घंटे 52 मिनट की है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं।

image credit- imdb

2- सीक्रेट सुपरस्टार (Secret Superstar)

परिवार की रोक-टोक के बाद भी एक छोटी सी लड़की कैसे अपने संगीत के सपने को पूरा करती है और अपनी अलग पहचान बनाती है, इस फिल्म की कहानी यही दिखाती है। फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी, 2 घंटे 30 मिनट की है और आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं।

image credit- imdb

3- पंगा (Panga)

पंगा एक बहुत अच्छी फिल्म है। इसमें एक मां जो पहले कबड्डी खिलाड़ी रह चुकी है, वह कैसे दोबारा अपने खेल में वापसी के लिए मेहनत करती है कि कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी और 2 घंटे 11 मिनट की है। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकती हैं।

image credit- imdb

4- साइना (Saina)

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की जिंदगी पर बनी यह फिल्म बताती है कि कैसे कड़ी मेहनत से उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल किया है। यह फिल्म 2021 में आई थी और 2 घंटे 15 मिनट की है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकती हैं।

image credit- imdb

5- दंगल (Dangal)

कुश्ती पर बनी दंगल फिल्म बताती है कि कैसे पुरानी सोच को पीछे छोड़कर बेटियों को बेटों के बराबर समझा जाए। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इसका कुल समय 2 घंटे 41 मिनट है। यह आप नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं।

image credit- imdb

6- डियर जिंदगी (Dear Zindagi)

डियर जिंदगी फिल्म मानसिक सेहत, खुद को समझने और जिंदगी की उलझनों से निकलने की कहानी है। यह हर युवा लड़की को खुद से प्यार करना सिखाती है। यह फिल्म 2016 में आई थी और अभी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं।

image credit- imdb

7- मर्दानी (Mardaani)

मर्दानी फिल्म एक महिला की हिम्मत, ताकत और इंसाफ के लिए लड़ने के जज्बे को दिखाती है। इसे प्राइम वीडियो पर देख सकती हैं। यह फिल्म गलत के खिलाफ आवाज उठाने का हौसला देती है। 1 घंटे 53 मिनट की यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी।

image credit- imdb

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- imdb