संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास की गिनती हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में की जाती है। इस फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। फिल्म के भव्य सेट, किरदारों की एक्टिंग और इसका म्यूजिक खूब चर्चा में रहा था। इस फिल्म के सुपरहिट गाने 'डोला रे डोला' में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय साथ थिरकते नजर आए थे। इस गाने की गिनती आज भी पॉपुलर डांस नंबर्स में की जाती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जाते रहे हैं कि इस गाने की शूटिंग के दौरान माधुरी प्रेग्नेंट थीं। हाल ही में दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान की पूर्व सहयोगी रूबीना खान ने एक पॉडकास्ट में कहा कि माधुरी उस वक्त 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं। इसके बाद इन वायरल दावों को और हवा मिली। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने खुद इन दावों पर चुप्पी तोड़ी है और पूरा सच बताया है।

Dola Re Dola शूट के वक्त प्रेग्नेंट थीं माधुरी दीक्षित?

कोरियोग्राफर सरोज खान की पूर्व सहयोगी रूबीना खान ने जब पॉडकास्ट में ऐसा कहा कि माधुरी 'डोला रे डोला' की शूटिंग के दौरान चार महीने की प्रेग्नेंट थीं, तो मानो सालों पुराने दावों पर मुहर लग गई, लेकिन माधुरी के स्टेटमेंट ने इन सारे दावों को खारिज कर दिया है। हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में माधुरी ने इन वायरल दावों को गलत बताया है। इस इंटरव्यू में माधुरी ने हंसते हुए कहा, "मेरे बड़े बेटे आरिन का जन्म साल 2003 में हुआ था, तो अब आप खुद हिसाब लगा लीजिए। बता दें कि माधुरी के बड़े बेटे आरिन का जन्म 17 मार्च 2003 को हुआ था और देवदास 12 जुलाई 2002 को रिलीज हुई थी। वहीं मई, 2002 में इस फिल्म का प्रीमियर कांस फिल्म फेस्टिवल में हो चुका था। ऐसे में जाहिर सी बात है कि माधुरी उस वक्त प्रेग्नेंट नहीं थीं।

शूट के वक्त खराब थी माधुरी दीक्षित की तबियत

माधुरी दीक्षित ने यह भी बताया कि शूट के दौरान चक्कर आने या उनकी तबियत खराब होने की वजह ये थी कि वो काफी थकी हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वो काफी थकी हुई थीं और काफी ज्यादा सफर कर रही थीं और इसलिए वो बहुत थक जाती थीं।

यह भी पढ़ें- जब माधुरी दीक्ष‍ित के प्यार में पड़ गए थे शादीशुदा संजय दत्त, 'खलनायक' फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने क्यों बना ली थी दूरी?

रूबीना खान ने किया था यह दावा


बता दें कि सरोज खान की असिस्टेंट रह चुकी रूबीना खान ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा था कि डोला रे डोला गाने में एक स्टेप था, जहां माधुरी मैम को घूमकर बैठना था, लेकिन उसे शूट करने में काफी परेशानी हुई थी क्योंकि वो उस वक्त चार महीने की प्रेग्नेंट थीं।

 

यह भी पढ़ें- Madhuri Dixit Song: क्यों माधुरी दीक्षित के एक गाने को बैन करने के लिए लिखी गई थीं दुनिया भर से चिट्ठियां?


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।