साल 2026 का आखिरी महीना सिनेमा लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है। जहां नवंबर में साल की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' रिलीज हुई और इस शुक्रवार को सूरज बड़जात्या की फिल्म ये 'प्रेम मोल लिया' थियेटर्स में आने वाली है। वहीं दिसंबर में भी थियेटर्स में मनोरंजन का मेला लगने वाला है। दिसंबर 2026 में शाहरुख खान, सलमान खान और श्रद्धा कपूर समेत कई बड़े सितारों की फिल्में थियेटर्स में आने वाली हैं। इतना ही नहीं, कई हॉलीवुड फिल्में भी इस महीने आपको एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने आ रही हैं। एक्शन, रोमांस, हॉरर और एडवेंचर समेत अलग-अलग जॉनर की फिल्मों की पूरी लिस्ट यहां देखिए, जो अगले महीने यानी दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी।

किंग (King)

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले दिसंबर 2023 में किंग खान की फिल्म 'डंकी' रिलीज हुई थी और इसके बाद से शाहरुख ने बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है। ऐसे में इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस एक्शन थ्रिलर में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म में करीना कपूर भी एक खास गाने में नजर आएंगी। इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है।

'मातृभूमि' और 'ईथा' का महाक्लैश

दिसंबर में 4 तारीख को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश देखने को मिलेगा। इस दिन सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस' और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' के बीच टक्कर होगी। बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प से प्रेरित है, और श्रद्धा की फिल्म 'ईथा' महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित बायोपिक है। इसके साथ ही नागा चैतन्य की पौराणिक फैंटेसी-रहस्य थ्रिलर फिल्म 'वृषकर्मा' और हॉलीवुड फिल्म 'वॉयलेंट नाइट 2' भी इसी दिन रिलीज होगी। कुल मिलाकर इस दिन सिनेमाघरों में बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। ऑडियंस किस फिल्म को ज्यादा प्यार देगी और कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बनाएगी, यह देखने लायक होगा।

एवेंजर्स डूम्सडे

अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं, तो इस फिल्म का आपको जरूर इंतजार होगा। यह मार्वल स्टूडियोज की मच अवेटेड फिल्म है। 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम के किरदार में नजर आएंगे।

ड्यून पार्ट 3

जहां 17 दिसंबर को 'एवेंजर्स डूम्सडे' रिलीज होगी, वहीं 18 दिसंबर को 'ड्यून पार्ट 3' रिलीज होने वाली है। जाहिर सी बात है कि इन दोनों फिल्मों के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है।

जुमांजी:ओपन वर्ल्ड

'जुमांजी:ओपन वर्ल्ड' 25 दिसंबर को क्रिसमस पर रिलीज होगी यानी शाहरुख खान की 'किंग' से इसकी टक्कर होगी। ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट और जैक ब्लैक की वापसी के लिए ऑडियंस काफी एक्साइटेड है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।