भारत की तरफ से ऑस्कर 2027 के लिए 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी में ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुनी गई मराठी थ्रिलर फिल्म 'गोंधळ' का ग्लोबल ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 13 नवंबर को सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी में वर्ल्डवाइड दोबारा रिलीज होने वाली है। कुछ वक्त पहले फिल्म की देश के 6 बड़े शहरों में स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी। संतोष दावखर की इस फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। चलिए आप भी इस पर नजर डाल लीजिए।

'गोंधळ' का ग्लोबल ट्रेलर रिलीज

ऑस्कर 2027 में भारत की ऑफिशियल एंट्री Gondhal का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर आप पर गहरी छाप छोड़ेगा और फिल्म को लेकर आपके मन में एक्साइटमेंट पैदा कर देगा, जो एक बेहतरीन ट्रेलर की पहचान है। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है और इसके सस्पेंस को ट्रेलर में बखूबी पेश किया गया है।

'गोंधळ' की कहानी क्या है?

गोंधल की कहानी महाराष्ट्र में रहने वाली लड़की सुमन के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सुमन की कुछ वक्त पहले ही शादी हुई है, लेकिन वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं है। इसी बीच उसके घर पर गोंधळ रस्म होती है। यह महाराष्ट्र की एक पारंपरिक रस्म है, जो रात के समय होती है। यह एक तरह का धार्मिक अनुष्ठान है, जो कुलदेवी या देवता की आराधना के लिए किया जाता है। इसमें पूरी रात भक्ति गीत और नृत्य का कार्यक्रम होता है। यहां आए एक गोंधळी कलाकार से सुमन की नजदीकियां बढ़ने लगती हैं और फिर वह अपनी शादी से बाहर निकलने की प्लानिंग बनाने लगती है। ऐसे में कैसे एक तरफ भक्ति चल रही है और दूसरी तरफ सुमन का मन अपने डर, लालच और स्वार्थ में उलझा हुआ है, यह कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में कई रहस्यमय सीन और ऐसे मोड़ हैं, जो आपको बांधकर रखेंगे और आपके मन में कई सवाल भी छोड़ जाएंगे।

'गोंधळ' की कास्ट

इस फिल्म को संतोष दवखर ने डायरेक्ट किया है और उन्हीं ने इसकी कहानी भी लिखी है। फिल्म में योगेश सोहोनी, निषाद भोईर, किशोर कदम, इशिता देशमुख और अनुज प्रभु लीड रोल में हैं।

32 फिल्मों को पीछे छोड़ ऑस्कर में पहुंची 'गोंधळ'

भारत की तरफ से 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' श्रेणी में ऑफिशियल एंट्री के लिए 'गोंधळ' सहित कुल 33 फिल्मों को चुना गया था। इनमें हिंदी, मराठी, तेलुगु और गुजराती भाषा की फिल्में शामिल थीं। इन सभी को मात देकर 'गोंधळ' 99वें अकादमी पुरस्कारों की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में जगह बनाई।

 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।