इस साल 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' में अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से ऑडियंस को हंसाने के बाद अब अक्षय कुमार एक खूंखार अवातर में स्क्रीन पर लौटने वाले हैं। अक्षय कुमार की साइको थ्रिलर फिल्म 'हैवान' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में 18 साल के बाद अक्षय कुमार छोटे नवाब यानी सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं और इस जोड़ी के कमबैक के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि, इस बार दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सैफ इस फिल्म में इस ब्लाइंड व्यक्ति का चैलेंजिंग रोल प्ले कर रहे हैं, वहीं अक्षय कुमार एक बहुत ही डार्क अवतार में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। चलिए आप भी इसके ट्रेलर पर नजर डाल लीजिए।

'हैवान' का ट्रेलर हुआ रिलीज

इस फिल्म में अक्षय कुमार एक सनकी और खतरनाक विलेन के किरदार में दिख रहे हैं और अपनी एक्टिंग से वो आपको हिलाकर रख देंगे। उनका किरदार कितना खूंखार है, इस बात का यकीन वह अपनी एक्टिंग से बखूबी दिला देते हैं। ट्रेलर की शुरुआत में, अक्षय कुमार की आवाज आती है। वह कहते हैं, "सर, सर! उसने मुझे देख लिया.... वह मुझे मार डालेगा सर... मुझे बचा लीजिए, उसके हाथ में चाकू है.." इसके बाद सैफ अली खान नजर आते हैं, जो फिल्म में एक ब्लांइड व्यक्ति के कैरेक्टर में हैं। वहीं अक्षय कुमार छुपर उन्हें देख रहे होते हैं। ट्रेलर में कई ऐसे सीन्स हैं, जिन्हें देखते हुए आप अपनी आंखों पर हाथ रखने को मजबूर हो जाएंगे और आपको सिहरन महसूस होगी। इसे शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है, "टीजर में साया देख चुके हो..अब हैवान से मिलो।"

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की फिल्म 'हैवान' का टीजर रिलीज, 45 सेकेंड में मिला डर और थ्रिलर का फुल डोज

'हैवान' के ट्रेलर की खास बातें

यह ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है और ट्रेलर में कई ऐसी बातें हैं, जो इस फिल्म के सुपरहिट होने की उम्मीद जगा रही हैं। 

  • ट्रेलर का सबसे बड़ा एक्स फैक्टर तो सैफ अली खान और अक्षय कुमार की एक्टिंग ही है। जहां एक तरफ सैफ ब्लाइंड व्यक्ति के किरदार को बखूबी निभा रहे हैं, वहीं अक्षय कुमार अपने करियर के सबसे डार्क किरदारों में से एक निभा रहे हैं।
  • इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस सुपरहिट जोड़ी ने सिनेमा जगत को कई यादगार और क्लासिक कॉमेडी फिल्में दी हैं। हालांकि, इस बार यह ऑडियंस को सस्पेंस और थ्रिलर का डोज दे रहे हैं।
  • फिल्म 'टशन' के बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी साथ नजर आने वाली है।
  • यह फिल्म साल 2016 में आई मलयालम थ्रिलर 'ओप्पम' की हिंदी रीमेक है।
  • फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर काफी अच्छा है, जो इसके सस्पेंस को और बढ़ा रहा है।
  • इस कहानी में सैफ अली खान और अक्षय कुमार के बीच एक रोमांचक बिल्ली-चूहे का खेल नजर आ रहा है, जो आपको आखिर तक बांधकर रख सकता है।
  • आखिर में आपके मन में यह सवाल भी छोड़ देता है कि कहानी में हीरो या हैवान...किसकी जीत होगी? इसका जवाब तो फिल्म देखने के बाद ही मिल पाएगा।

 

यह भी पढ़ें- Mahakali Teaser Review: असुरों के गुरु 'शुक्राचार्य' बने अक्षय खन्ना, फैंस ने कहा- 'पीक कास्टिंग'

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।