आवारापन 2 के बाद इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म गनमास्टर जी-9 के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इससे पहले आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी 'गनमास्टर जी9' टीजर जारी होने के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
गनमास्टर जी-9 का ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर में इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की जोड़ी और उनके बीच की केमिस्ट्री की झलक मिलती है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना विलेन के किरदारन में नजर आ रहे हैं। इमरान हाशमी और अपारशक्ति की दुश्मनी ट्रेलर का मुख्य आकर्षण है। ट्रेलर में रिश्तों, प्यार और दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कई पावरफुल वन-लाइनर्स और डायलॉग्स हैं, जैसे "इश्क में आंसू बहाने का रिवाज है, लेकिन मैं खून बहाऊंगा।
गनमास्टर जी-9 में इमरान हाशमी के दमदार डॉयलाग्स
इमरान हाशमी स्टारर फिल्म गनमास्टर जी-9 का ट्रेलर रिलीज होते ही इसमें बोले गए डॉयलॉग्स खूब पसंद किए जा रहे हैं।
"मैं तुम्हें हंसा भले न सकूं लेकिन कभी किसी को तुम्हें रुलाने नहीं दूंगा..."
"गलत इंट्रो मत दे राणा। गुंडा नहीं था, मास्टर था अपनी फील्ड का..."
"मेरे प्यार और परिवार की ओर किसी ने देखा भी तो उनकी आंख फोड़ दूंगा..."
"एक-एक को मारकर मैं चिता पर नहीं लेटाऊंगा, पहले चिता पर लेटाऊंगा और फिर मारूंगा..."
"इश्क में आंसू बहाने का रिवाज है, लेकिन मैं खून बहाऊंगा..."
अपारशक्ति खुराना विलेन के किरदार में आएंगे नजर
इस फिल्म में कॉमेडी किरदार निभाने वाले अपारशक्ति खुराना नए और खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका विलेन जैसा किरदार बहुत ही इंप्रेसिव लग रहा है। स्क्रीन पर इमरान हाशमी और अपारशक्ति खुराना की टक्कर देखने लायक होगी। दोनों अभिनेताओं की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ट्रेलर में साफ चमक रही है।
गनमास्टर जी-9 का पहला गाना हो चुका है रिलीज
23 सितंबर, 2026 को आदित्य दत्त की फिल्म गनमास्टर जी-9 के पहले गाने अफसाना बनाया आपने का टीजर रिलीज हुआ था। इसकी खास बात यह थी कि इसमें इमरान हाशमी और सिंगर हिमेश रेशमिया की पुरानी जोड़ी देखने को मिली थी। साथ ही इस गाने में इमरान और जेनेलिया की झलक देखने को मिली थी। यह फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसे भी पढ़ें- इमरान हाशमी के फैंस के लिए गुड न्यूज, ओटीटी पर रिलीज हुई 'आवारापन 2', जानें किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगी आप?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-imdb
-1794398990153_m.webp)