बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्‍ट‍िंग, कॉमेडी और डांस से सभी का द‍िल जीतने वाले गोव‍िंदा 7 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेक‍िन अब फैंस के ल‍िए बड़ी खुशखबरी है। गोव‍िंदा एक बार फ‍िर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से फैंस इसी इंतजार में थे क‍ि वह क‍िसी नई फ‍िल्‍म में आखि‍र कब नजर आएंगे?

गोव‍िंदा अपनी नई फ‍िल्म 'रूपा' में नजर आने वाले हैं। लंबे समय के बाद अपने फेवरेट एक्टर को पर्दे पर देखने के लिए लोगों की एक्‍साइटमेंट और भी ज्‍यादा बढ़ गई है। फ‍िल्‍म की अनाउंसमेंट के बाद लोगों के मन में एक और सवाल उठ रहा है क‍ि आख‍िर क‍िस एक्‍ट्रेस के साथ गोव‍िंदा नजर आने वाले हैं? आइए जानते हैं-

फिल्म 'रूपा' से वापसी करेंगे गोविंदा

गोविंदा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में अपनी आने वाली फ‍िल्‍म से पर्दा उठा द‍िया है। लंबे समय बाद उनके किसी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा हुई है। बताया जा रहा है यह फ‍िल्‍म युवाओं पर आधार‍ित है।  

कौन होगी गोविंदा की नई हीरोइन?

फिल्म 'रूपा' में गोविंदा के साथ नई एक्‍ट्रेस रानी स्वर्णकार नजर आने वाली हैं। फिल्म की घोषणा के बाद रानी स्वर्णकार का नाम भी चर्चा में आ गया है। ये तो आप भी जानती ही होंगी क‍ि गोविंदा की जोड़ी पहले करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, जूही चावला और कई बड़ी एक्‍ट्रेसेस के साथ खूब पसंद की गई थी, इसलिए लोग उनकी नई ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर भी काफी एक्‍साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें- क्या 'लॉक अप 2' के बाद अब 'बिग बॉस' का हिस्सा बनेंगी सुनीता आहूजा? खुद दिया जवाब

कैसी होगी यह फ‍िल्‍म?

बताया जा रहा है क‍ि यह एक अलग तरह की फिल्म होगी। फिल्म में ऐसे कई पहलुओं को दिखाने की कोशिश की जाएगी, जो आजकल के युवाओं को सोचने पर मजबूर कर सकती है। गोविंदा का मानना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग स‍िर्फ भीड़ का हिस्सा बनकर रह जाते हैं। फिल्म के जरिए वह कुछ ऐसे मुद्दों को सामने लाना चाहते हैं जिनसे लोग खुद को कनेक्‍ट कर सकें।

यह भी पढ़ें- 'गोली लेकर आया हूं', 'लॉक अप 2' में पहुंचते ही गोविंदा ने सुनीता पर कसा तंज; क्या दूर होगी अनबन?

आखिरी बार क‍िस फ‍िल्‍म में नजर आए थे गोविंदा?

अगर फिल्मों की बात करें तो गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल प्‍ले क‍िया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काेई खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद वह 2022 में 'Naam Tha Kanhaiyalal' नाम की एक डॉक्यूमेंट्री में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- 'उनके बाल नकली हैं', गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा का बयान हुआ वायरल; हंसी-मजाक में कर दिया बड़ा खुलासा

कई हिट फिल्मों से जीता लोगों का दिल

गोविंदा ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बड़ी और ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्मों में काम किया है। हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, राजा बाबू और हसीना मान जाएगी जैसी फिल्मों ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर द‍िया था। उनकी कॉमिक टाइमिंग और डांस स्टाइल आज भी लोगों को पसंद है।

यह भी पढ़ें- 'इतना दीवाना हो गया था कि...', गोविंदा ने नीलम कोठारी संग रिश्ते को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा; 36 साल पहले इंटरव्‍यू में कुबूला था अफेयर

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे गोविंदा दर्शकों का दिल एक बार फिर जीत पाते हैं या नहीं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram