बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी दर्शकों को हंसाने और लोटपोट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लंबे इंतजार के बाद, गोलमाल 5 जल्दी ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। इस मच-अवेटेड फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की पुरानी और चहेती स्टारकास्ट एक बार फिर साथ नजर आएगी। खास बात यह है कि इस बार इस धमाकेदार कॉमेडी गैंग में सुपरस्टार अक्षय कुमार भी शामिल हो चुके हैं, जिससे फिल्म का रोमांच और भी ज्यादा बढ़ गया है। नीचे लेख में पढ़ें कब रिलीज होगी गोलमाल-5?
सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी 'गोलमाल 5'?
निर्देशक रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने बताया कि 'गोलमाल 5' 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस घोषणा के साथ मेकर्स ने एक मजेदार टीजर भी जारी किया है, जो फिल्म की पुरानी और क्रेजी दुनिया की याद दिलाता है।
रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "हंसी, मस्ती, खुशी और परिवार... बस, इसके अलावा कुछ नहीं।" वहीं मेकर्स का कहना है कि साल 2027 की शुरुआत पूरी तरह से हंसी-मजाक के साथ होगी, क्योंकि पुराना गोलमाल नए अंदाज में वापस आ रहा है।
इसे भी पढ़ें- वीकेंड से पहले डाउनलोड करें ये सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज, कहानी ऐसी है कि घूम जाएगा दिमाग
ऊटी की खूबसूरत वादियों में पूरी हुई फिल्म की शूटिंग
फिल्म 'गोलमाल 5' की शूटिंग साल 2026 के दौरान तेजी से पूरी की गई। इस सफर की शुरुआत अप्रैल 2026 में खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी से हुई थी, जहां शूटिंग शुरू की थी। मेकर्स ने एक वीडियो के जरिए फैंस को इसकी एक झलक भी दिखाई थी।
अगस्त तक फिल्म के डायलॉग्स के बड़े हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी थी, जबकि कुछ गानों की शूटिंग बाकी थी। अभिनेता तुषार कपूर ने मई में ही अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली थी और सोशल मीडिया पर एक खास सेल्फी शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है।
'गोलमाल' फ्रैंचाइजी ने पूरे किए अपने 20 साल
'गोलमाल 5' की यह रिलीज ऐसे समय पर आ रही है जब इस मशहूर फ्रैंचाइजी के लिए यह एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है।
साल 2006 में आई पहली फिल्म 'गोलमाल: सन अनलिमिटेड' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फ्रैंचाइजी के 20 साल पूरे होने पर रोहित शेट्टी ने अपने दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा था कि यह सफर उनके और उनके फैंस के लिए बेहद खास रहा है।
इसे भी पढ़ें- दिसंबर 2026 में दिखेगा पा. रंजीत की फिल्म का जबरदस्त एक्शन, जानिए 'वेट्टुवम' में पंकज त्रिपाठी का क्या है रोल?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Imbd
