इन दिनों नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' खूब चर्चा में है। फिल्म का नाम जैसे ही सामने आता है दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। दरअसल, इस फिल्म को भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथा पर आधारित सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। हाल ही में नई दिल्ली में हुए ग्रैंड इवेंट के बाद फिल्म से जुड़े कलाकारों के नाम सामने आए हैं। खास बात तो यह है कि इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी शानदार बताई जा रही है। इसमें करोड़ों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड स्टार रणवीर कपूर से लेकर साई पल्लवी, यश और सनी देओल तक कई बड़े नाम शामिल हैं। तो अगर आप भी जानना चाहती हैं कि फिल्म में कौन सा कलाकार किस किरदार में दिखाई देगा, तो आइए पूरी स्टार कास्ट पर एक नजर डालते हैं।

रणबीर कपूर निभाएंगे भगवान राम का किरदार

यह तो हम सभी जानते हैं कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म का सबसे अहम किरदार माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस रोल के लिए रणबीर ने काफी समय तक तैयारी की है और अपनी बॉडी लैंग्वेज और लुक पर भी खास फोकस किया था।

माता सीता बनेंगी साई पल्लवी

साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी फिल्म में माता सीता का रोल प्ले करती हुई नजर आएंगी। आपको बता दें कि साई पल्लवी अपनी सादगी और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। एक फैंस की तरह बात करूं तो मैं खुद उन्हें इस भूमिका में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।

यह भी पढ़ें- 'रामायण' से लेकर 'वाराणसी' तक इन फिल्मों का फैंस को है बेसब्री से इंतजार, क्या तोड़ पाएंगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड?

रावण के रूप में दिखेंगे यश

KGF स्टार यश के दीवानों की कमी नहीं है। वह इस फिल्म में लंकापति रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। यह किरदार फिल्म के सबसे दमदार पात्रों में से एक माना जाता है।

हनुमान जी बनेंगे सनी देओल

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। उनकी मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए फैंस इस भूमिका को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें- 'रामायण' के टीजर में राम के साथ नहीं दिखे 'हनुमान', फैंस हुए मायूस; क्या पहले पार्ट में नजर नहीं आएंगे सनी देओल?

लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे रवि दुबे

रामायण में लक्ष्मण की भूमिका भी अहम है। इसके लिए टीवी और OTT की दुनिया में पहचान बना चुके रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण जी का रोज प्ले करते हुए नजर आएंगे।

अयोध्या के राजपरिवार में कौन-कौन?

फिल्म में अयोध्या के राजपरिवार के कई अहम किरदार भी नजर आएंगे। उनमें ये नाम शामिल हैं-

  • अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में दिखाई देंगे।
  • लारा दत्ता रानी कैकेयी का किरदार निभाएंगी।
  • शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नजर आएंगी।
  • इंदिरा कृष्णन माता कौशल्या की भूमिका निभाएंगी।
  • आदिनाथ कोठारे को भरत का किरदार सौंपा गया है।
  • नीतिश शर्मा शत्रुघ्न के रूप में दिखाई देंगे।

लंका से जुड़े किरदारों में ये सितारे आएंगे नजर

  • राकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में नजर आएंगी।
  • काजल अग्रवाल मंदोदरी की भूमिका निभाएंगी।
  • विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा के किरदार में दिखाई देंगे।
  • शोभना रावण की माता कैकसी का रोल निभाएंगी।

ये स्टार कास्ट भी हैं अहम

फिल्म में कुछ और बड़े कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। जैसे-

  • अनुपम खेर गिद्धराज जटायु से जुड़े किरदार में दिखाई देंगे।
  • कुणाल कपूर देवराज इंद्र की भूमिका निभाएंगे।
  • अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज में फिल्म के नैरेशन से जुड़े नजर आ सकते हैं।

संगीत भी होगा खास

आपको बता दें कि फिल्म की स्टार कास्ट जितनी बड़ी है, उसका संगीत भी उतना ही खास होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के संगीत से एआर रहमान और इंटरनेशनल सिंगर हंस जिमर जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Ramayana Mystery: क्या आप जानती हैं हनुमान जी के कितने भाई थे? आखिर क्यों नहीं मिलता है रामचरितमानस में उनका वर्णन

कब रिलीज होगी फिल्म?

बताया जा रहा है कि फिल्म 'रामायण' को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दीपावली 2026 के आसपास सिनेमाघरों में आने की तैयारी में है, जबकि दूसरा पास दीपावली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

कुल मिलाकर, 'रामायण' सिर्फ अपनी कहानी की वजह से नहीं, बल्कि अपनी शानदार स्टार कास्ट और बड़े पैमाने पर बनने की वजह से भी चर्चा में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर यह पौराणिक गाथा दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

डिस्क्लेमर:ह खबर मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी पर आधारित है। ऐसे में हरजिंदगी इसकी पुष्टि नहीं करती है।

Image Credit- Instagram