'स्त्री 2' के बाद श्रद्धा कपूर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस 'ईठा' फिल्म से बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं। यह फिल्म मशहूर महाराष्ट्रीयन तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के टीजर को फैंस ने बहुत प्यार दिया था और इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। कुछ दिन पहले मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ पोस्टर्स शेयर करके बताया था कि आज यानी 30 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा और अब फाइनली ट्रेलर आउट हो गया है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। चलिए आप भी इस पर नजर डाल लीजिए।

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का ट्रेलर रिलीज

'नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी...', श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और फिल्म में इस तरह के कई शानदार डायलॉग्स हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर, महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के रोल में नजर आ रही हैं और उनकी एक्टिंग देखकर आप उनकी तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। ट्रेलर की शुरुआत में श्रद्धा कपूर यानवी विठाबाई कहती हैं, "देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या मेरा घमंड। मेरा भरोसा ही मेरा घमंड था रे... जब वो टूट गया ना, सब टूट गया।" ट्रेलर में नव्वारी साड़ी को लेकर श्रद्धा का डायलॉग है, जो उन्होंने बहुत शानदार तरीके से डिलीवर किया है। वह कहती हैं, ये सिर्फ कपड़ा नहीं, अभिमान है। जिसे पहनने मिले, वो भाग्यवान है।"

कब रिलीज होगी 'ईठा'?

यह किरदार एक ऐसी सशक्त महिला का किरदार है, जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहता है और समाज के आगे झुकने को तैयार नहीं है। आत्मविश्वास से लबरेज श्रद्धा ने इस रोल में खुद को बहुत खूबसूरती से ढाला है। बता दें कि लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस रोल में नजर आएंगे रणदीप हुड्डा

मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स की 'ईठा' में रणदीप हुड्डा 'मर्चेंट' के किरदार में नजर आएंगे, जो मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के पति थे। मेकर्स ने कुछ दिन पहले रणदीप हुड्डा का लुक शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था, "Eetha के दिल पर राज करने आ रहे हैं मर्चेंट।"

'ईठा' की स्टारकास्ट
'ईठा' फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता नजर आएंगे। फिल्म में अजय-अतुल ने म्यूजिक दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में नाना पाटेकर भी एक अहम रोल में नजर आएंगे।

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।