अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' का इंतजार कर रहे फैंस का उत्साह अब बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में भी साफ दिखाई दे रहा है। 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त शुरुआत की थी और देखते ही देखते 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया। विजय सलगांवकर के किरदार में अजय देवगन की वापसी ने दर्शकों को फिर से अपनी ओर खींचा है।

फिल्म की कमाई पहले तीन दिनों में लगातार मजबूत रही। अब फिल्म की नजर 300 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े पर है। यानी यह बड़ा आंकड़ा अब ज्यादा दूर नहीं है। आइए इसके बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से-

image credit- imdb

पहले दिन ही Drishyam 3 ने कर डाली इतनी कमाई

'दृश्यम 3' ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की थी। फिल्म ने भारत में पहले दिन 66.75 करोड़ रुपये नेट छापे थे। यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी थी। फिल्म ने दृश्यम फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की ओपनिंग का रिकॉर्ड भी आसानी से पीछे छोड़ दिया।

तीन दिन में 176 करोड़ के पार पहुंची कमाई

पहले दिन के बाद भी फिल्म की कमाई में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली। दूसरे दिन फिल्म ने भारत में करीब 53.50 करोड़ रुपये नेट कमाए। इसके साथ ही दो दिनों में घरेलू कमाई 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने करीब 61 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह तीन दिनों में भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 176.50 करोड़ रुपये हो गया है।

300 करोड़ के करीब पहुंची 'दृश्यम 3'

अब बात फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की करें तो दृश्यम 3 ने तीन दिनों में करीब 272.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यानी 300 करोड़ के आंकड़े से फिल्म सिर्फ करीब 27 करोड़ रुपये दूर है। अगर आने वाले दिनों में कमाई की रफ्तार बनी रहती है, तो फिल्म जल्द ही इस क्लब में शामिल हो सकती है।

image credit- imdb

साल की बड़ी ओपनिंग वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हुई Drishyam 3

आपको बता दें क‍ि दृश्यम 3 की शुरुआत इतनी शानदार रही कि यह 2026 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई। पहले दिन 66.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह धुरंधर: द रिवेंज के बाद 2026 की दूसरी बड़ी हिंदी ओपनर बनी।

फिल्म दृश्यम 3 में ये सितारे आए नजर

फ‍िल्‍म दृश्यम 3 के स्‍टार कास्‍ट की बात करें तो ये स‍ितारे नजर आए हैं। जैसे-

  • अजय देवगन फिर से विजय सलगांवकर के रोल में हैं।
  • तब्बू ने मीरा देशमुख का रोल प्‍ले क‍िया है।
  • श्रिया सरन और इशिता दत्ता भी फिल्म का हिस्सा हैं।
  • प्रकाश राज, रजत कपूर और मृणाल जाधव भी फि‍ल्‍म में नजर आ रहे हैं।
  • जयदीप अहलावत की फिल्म में नई एंट्री हुई है।
  • फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- IMDb