अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' का तीसरे पार्ट 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' इस शुक्रवार यानी 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। यह 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी किश्त है। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है और अजय देवगन को एक बार फिर विजय सलगांवकर के रोल में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म एडवांस बुकिंग में भी शानदार परफॉर्म कर रही है और इसके प्री-सेल्स आंकड़ों से साफ है कि फिल्म ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के लिए तैयार है। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े क्या कह रहे हैं?

'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल

'दृश्यम 3' को एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसे देखकर साफ लग रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए शानदार कलेक्शन से खाता खोल सकती है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने का पहला वीकेंड धमाकेदार होने वाला है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग में 19.19 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें ब्लॉक की गई सीटें शामिल नहीं हैं। अगर ब्लॉक सीटों को हटा दिया जाए, तो भी फिल्म ने 10.86 करोड़ की प्री-सेल्‍स बुकिंग कर ली है। सिर्फ शुक्रवार यानी ओपनिंग डे (2 अक्टूबर) के लिए ही फिल्म लगभग 9 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर चुकी है। आज रात, कल और गुरुवार के एडवांस बुकिंग डाटा के सामने आने के बाद,  यह आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ने वाला है। 

दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र में बिक रही हैं सबसे ज्यादा टिकट

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म के सबसे ज्यादा टिकट दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र में बिक रहे हैं। 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' के दूसरे दिन (शनिवार, 3 अक्टूबर) एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला राज्य महाराष्ट्र है, जहां 1.52 करोड़ की कमाई हुई। इसके बाद दिल्ली में 1.00 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं रविवार की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में दिल्ली ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है।

'दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन

'दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' एक सफल फ्रेंचाइजी की आखिरी किश्त है, ऐसे में निश्चित तौर पर इसे इस बात का फायदा मिलेगा। फिल्म के पिछले दोनों पार्ट्स को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और उनकी कमाई भी जबरदस्त रही है। वहीं 'दृश्यम 3' के लिए हो रही एडवांस बुकिंग भी एक जबरदस्त ओपनिंग वीकेंड की तरफ इशारा कर रही है। रिलीज से पहले ही इस फिल्‍म को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, यह ओपनिंग डे पर घरेलू ऑफिस पर 50 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है। अगर फिल्म को रिव्यूज भी अच्छे मिले, तो वर्ड ऑफ माउथ भी इसके कलेक्शन में इजाफा करेगा।

 


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।