अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की 'धमाल 4' आज यानी शुक्रवार 10 जुलाई को रिलीज हो गई है। यह धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी किश्त है और ऐसे में फैंस को पूरी उम्मीद थी कि यह फिल्म थियेटर्स में कॉमेडी का फुल डोज लेकर आएगी। इस फ्रेंचाइजी की पिछली तीनों ही फिल्में हिट रही हैं। 'धमाल 4' भी एडवांस बुकिंग में भी अच्छी कमाई कर रही थी। अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी थियेटर्स में ऑडियंस का मनोरंजन कर रही है और इसी बीच 'धमाल 4' के साथ कॉमेडी की एक और टोली ऑडियंस को हंसाने-गुदगुदाने आ चुकी है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रही हैं, तो पहले यह रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंस पढ़ लीजिए।

लॉजिक के बिना एज्वॉय कीजिए 'धमाल 4'

'धमाल 4' को यूजर्स एक मजेदार फिल्म बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह इसके टाइटल को अलग लेवल पर ले जाती हैं। फिल्म में कमाल की मैडनेस है और कई ऐसे मूमेंट्स हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। फिल्म का सेकेंड हाफ बहुत शानदार है और क्लाइमैक्स में इमोशंल का तड़का है। इस फिल्म को देखते वक्त आपको लॉजिक नहीं ढूंढना है। यह आपके स्ट्रेस को दूर कर देगी।

फुल ऑन एंटरटेनर है 'धमाल 4'

'धमाल 4' को ऑडियंस फुल ऑन एंटरटेनर बता रही है। यूजर्स का कहना है कि यह आपको लाफ्टर राइड पर ले जाएगी। इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की तरह ही यह भी कॉमेडी का ओवरडोज है। अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख समेत सभी एक्टर्स की एक्टिंग शानदार है।

 


यह भी पढ़ें- खराब रिव्यूज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है 'अल्फा', जानें तीसरे दिन की कितनी कमाई?

आपको यादों के गलियारे में ले जाएगी फिल्म

'धमाल 4' को देखकर ऑडियंस का कहना है कि यह फिल्म आपको नॉस्टैल्जिक कर देगी और पुरानी स्टार कास्ट को फिर साथ देखकर कहीं न कहीं आप थोड़ा इमोशनल भी फील कर सकते हैं। हालांकि, यह फिल्म आपको हंसाएगी लेकिन आपको इसकी कहानी में लॉजिक नहीं ढूंढना है।

यह भी पढ़ें- Sourav Ganguly की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट, राजकुमार राव बने 'दादा', फैंस ने दिए ये रिएक्शंस

'धमाल 4' को लेकर क्या है क्रिटिक्स का कहना?

'धमाल 4' को क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं और ज्यादातर मूवी क्रिटिक्स ने इसे एक शानदार कॉमेडी फिल्म बताया है। हालांकि, कुछ मूवी क्रिटिक का कहना है कि यह एक रिव्यू प्रूफ फिल्म है, जिसे देखने का न देखने का फैसला आपको लोगों के कहने के हिसाब से नहीं लेना चाहिए।

तरण आदर्श ने लिखा कि यह फिल्म आपको एक क्रेजी लाफ्टर राइड पर ले जाएगी। कई जोक्स उस तरह से कमाल नहीं कर पाए हैं, जैसा शायद मेकर्स ने सोचा होगा, लेकिन ओवरऑल यह एक बेहतरीन फिल्म है। उन्होंने इसे 3.5 स्टार दिए हैं।

क्या है 'धमाल 4' की कहानी?

'धमाल 4' की कहानी में इस बार भी चार दोस्त खजाने की खोज में उलझे हैं और इसकी वजह से हो रही अफरा-तफरी ऑडियंस को लाफ्टर राइड पर ले जाती है। हालांकि, इस बार कुछ अलग ट्विस्ट जोड़ने की कोशिश भी की गई है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी के साथ संजय मिश्रा, रवि किशन, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद लीड रोल में हैं।


धमाल फ्रेंचाइजी की फिल्में अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती आई हैं। ऐसे में देखना होगा कि इसकी चौथी किश्त यानी 'धमाल 4' का टिकट खिड़की पर क्या हाल होता है? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।