अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की फिल्म 'धमाल 4' ने 10 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। इस फिल्म को लेकर काफी बज था। बात रिव्यूज की करें, तो लगभग सभी क्रिटिक्स का कहना है कि इस फिल्म को लॉजिक या सेंस वाले चश्मे से नहीं देखना चाहिए। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे बस एज्वॉय करना चाहिए और उस लिहाज से फिल्म काफी अच्छी है। यह फिल्म ओपनिंग डे से ही कलेक्शन के मामले में धमाल कर रही है। 'धमाल 4' 8.35 करोड़ के कलेक्शन के साथ पहले मंडे टेस्ट में भी पास हो गई है। बेशक फिल्म की कमाई आज डबल डिजिट से सिंगल डिजिट में पहुंची है, लेकिन मंडे के लिहाज से इसे कम नहीं कहा जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म अब तक कितनी कमाई कर चुकी है?

'धमाल 4' पहुंची 100 करोड़ के पार

'धमाल 4' ने आज रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 8.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का घरेलू ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 87.85 करोड़ हो गया है। बात नेट कलेक्शन की करें तो फिल्म ने अब तक भारत में 73.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आज (13 जुलाई) को फिल्म ने ओवरसीज 1.50 करोड़ रूपये कमाए और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 14.50 करोड़ रुपये हो गया है। आज का कलेक्शन मिलाकर वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। 'धमाल 4' दुनियाभर में 102.35 रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे 1 (शुक्रवार) 14 करोड़
डे 2 (शनिवार) 22.50 करोड़
डे 3 (रविवार) 28.50 करोड़
डे 4 (सोमवार) 8.35 करोड़
कुल कलेक्शन 73.35 करोड़

यह भी पढ़ें- 'धमाल 4' की बॉक्स ऑफिस पर चांदी, वीकेंड का मिला भरपूर फायदा; तीन दिन में 60 करोड़ पार हुई कमाई

'धमाल 4' ने अपने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड्स

'धमाल 4' फैमिली ऑडियंस को बहुत पसंद आ रही है और ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने इस फिल्म ने 'है जवानी तो इश्क होना है' (61.78 करोड़) और 'मैं वापस आऊंगा' (61.14 करोड़) के कलेक्शन को पछाड़ दिया था। हालांकि, यह अभी 'कॉकटेल 2', 'वेलकम टू द जंगल', 'धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2' से काफी पीछे है। फिल्म घरेलू ऑफिस पर अभी 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पाई है, लेकिन जिस स्पीड से यह कलेक्शन कर रही है, यह जल्द ही भारत में भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। बता दें कि यह 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी इंस्टॉलमेंट है। इसे इंद्र कुमार ने डायरेक्टर किया है।

 

यह भी पढ़ें- पहले शनिवार Dhamaal 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया 'धमाल', आलिया भट्ट और अक्षय कुमार की फिल्म को लगा तगड़ा झटका


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।