अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अरशद वारसी स्टारर 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 14 करोड़ रुपये से खाता खोला था। सभी को उम्मीद थी कि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिलेगा और दूसरे दिन के आंकड़े सामने आने के बाद ऐसा होता दिख रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन यानी रिलीज के पहले शनिवार को 22.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ती नजर आ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने कुल कितनी कमाई कर ली है?
'धमाल 4' ने दूसरे दिन की कितनी कमाई?
'धमाल 4' को रिलीज के दूसरे दिन 19,954 शोज मिले थे। फिल्म ने रात 10 बजे तक 22.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसमें अभी लेट नाइट शोज का कलेक्शन जुड़ना बाकी है। ऐसे में ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। इसी के साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 36.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 43.80 करोड़ रुपये हो चुका है। बात अगरवर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड दो दिनों में 53.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
| धमाल 4 | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| डे 1 (शुक्रवार) | 14 करोड़ |
| डे 2 (शनिवार) | 22.50 करोड़ |
| कुल कलेक्शन | 36.50 करोड़ |
'धमाल 4' ने आलिया और अक्षय की फिल्मों को दिया झटका
'धमाल 4' के रिलीज होते ही आलिया भट्ट की 'अल्फा' को तगड़ा झटका लगा है। कल (11 जुलाई) को 'अल्फा' 2 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। ऐसे में अब इस फिल्म के लिए बजट निकालना भी मुश्किल होता दिख रहा है। 'धमाल 4' का असर 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई पर भी पड़ता दिख रहा है। हालांकि, यह कॉमेडी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से खड़ी है और यह 'धमाल 4' के रास्ते का कांटा बन सकती है। सैकनिल्क के मुताबिक, 'धमाल 4' के रिलीज होते ही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई कम हुई है और फिल्म ने कल यानी रिलीज के दूसरे शुक्रवार को केवल 1 करोड़ का बिजनेस किया है।
'धमाल 4' की स्टार कास्ट
'धमाल 4' में अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और संजीदा शेख नजर आ रहे हैं। यह सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल' की चौथी किश्त है और इसके पिछले सारे पार्ट्स हिट रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म से भी काफई उम्मीदें हैं। यह ओजी स्टार कास्ट एक बार फिर खजाने की खोज में उतरी है और इनकी खोज आपको लाफ्टर राइड पर ले जाएगी।
यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: हिट फ्रेंचाइजी का चला जादू या रही सुस्त? जानें पहले दिन की कितनी कमाई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
