बॉक्स ऑफिस पर आज करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' और कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। जहां करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म 'दायरा' एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म है, वहीं कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की 'वाइब' कॉमेडी फिल्म है। ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर आज दोनों ही फिल्मों के बीच सुबह से ही रेस शुरू हो गई थी और अब आज के दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कि पहले दिन किस फिल्म ने बाजी मारी है?
'दायरा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
करीन कपूर की फिल्म 'दायरा' को आज 2,332 शोज मिले हैं। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने आज भारत में 0.85 करोड़ रुपये का नेट केलक्शन किया है। पहले दिन फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1 करोड़ रुपये हुआ है। हालांकि, अभी इसमें रात के शोज का कलेक्शन जुड़ना बाकी है, ऐसे में अभी इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।
'वाइब' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' आज 3,194 शो में दिखाई जा रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 1.29 करोड़ की नेट कमाई की है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1.52 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 1.29 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, अभी पहले दिन के कुल नेट कलेक्शन की जानकारी आना बाकी है।
वाइब vs दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहले दिन कलेक्शन के मामले में कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' पर भारी पड़ती दिख रही है।
| दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 | 0.85 करोड़ |
| वाइब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 | 1.29 करोड़ |
बेशक ओपनिंग डे पर 'वाइब' करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' से आगे निकल चुकी है, लेकिन अगर आंकड़ों की बात करें तो दोनों की फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन काफी कम है। करीना कपूर की फिल्म तो 1 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू पाई है। ऐसे में दोनों फिल्मों को हिट होने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी। वीकेंड पर कौन-सी फिल्म बाजी मारती है, यह भी देखने लायक होगा।
यह भी पढ़ें- Daayra X Review: करीना-पृथ्वीराज की फिल्म देखकर क्या बोले दर्शक? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें ये 5 Tweets
'हनुमान अंश' ने दी दोनों फिल्मों को पटखनी
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 43वें दिन भी नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है और करीना कपूर की 'दायरा' व कुणाल खेमू की 'वाइब' से 4 गुना ज्यादा कलेक्शन किया है। 'हनुमान अंश' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आज लगभग 4 करोड़ रुपये कमाए हैं।
यह भी पढ़ें- Vibe Review: कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म दमदार या बेकार, जानें फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने क्या कहा?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
