नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक मेघना गुलजार की आने वाली फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म से करीना लगभग दो साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में करीना कपूर DCP Ajooni Kohli की भूमिका निभा रही हैं और पृथ्वीराज सुकुमारन DCP Raman Kumar का रोल प्ले कर रहे हैं। दोनों का लक्ष्य अपराध की एक गुत्थी को सुलझाना है, लेकिन दोनों एक-दूसरे के खिलाफ नजर आ रहे हैं। ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है। यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी। चलिए आप भी ट्रेलर पर नजर डाल लीजिए।
'दायरा' फिल्म के ट्रेलर में क्या है खास?
ट्रेलर को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, "कुछ सच के जवाब आसान नहीं होते...दायरा की दुनिया में कदम रखिए।" ट्रेलर की शुरुआत में में एक अपराधी को पुलिस वैन में एक अंधेरे इलाके में लाया जाता है और जब अपराधी सवाल करता है कि उसे यहां क्यों लाया गया है, तो पृथ्वीराज सुकुमारन की आवाज आती है। वह कहते हैं, 'बताता हूं'। इसके बाद उस अपराधी का एनकाउंटर हो जाता है। जहां अगले सीन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पृथ्वीराज सुकुमारन एनकाउंटर की वजह बता रहे होते हैं, वहीं करीना कपूर की बातों से ऐसा लगता है कि वह पृथ्वीराज सुकुमारन का सच जानती हैं कि वह सेल्फ डिफेंस के नाम पर जान-बूझकर कई बार अपराधियों का एनकाउंटर कर देते हैं। वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। इसके बाद करीना एक विक्टिम की फैमिली से मिलती है। यह केस एक गुमशुदा बच्ची से जुड़ा है, जिसके यौन शोषण की बात भी सामने आती है। इसके बाद मामला और गहराता जाता है और इससे जुड़े सवालों के जवाब ढूंढने के लिए दोनों अपने-अपने तरीके से काम करते हैं और कई बार खुद को सही और गलत की नाजुक लकीर पर खड़ा पाते हैं।
यह भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection: यश की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर डंका, पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
करीना और पृथ्वीराज हैं Yin-Yang
फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार ने ट्रेलर रिलीज से पहले दोनों एक्टर्स को कहानी का Yin और Yang यानी एक-दूसरे के विपरीत लेकिन पूरक बताया था। उन्होंने इस कहानी को देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया था। मेघना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए कहा था कि यह कहानी ब्लैक एंड व्हाइट नहीं, बल्कि समाज और इंसान के भीतर मौजूद ग्रे( गहरे और अनसुलझे) एरिया की बात करती है।
यह भी पढ़ें- Haiwaan का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, हिलाकर रख देगा अक्षय का खूंखार अवतार और सैफ की दमदार एक्टिंग
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
