शाहिद कपूर,कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। इस फिल्म के गाने यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं और फिल्म के ट्रेलर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में यह साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक बन गई थी। अब फाइनली यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसकी कहानी आजकल के मॉडर्न रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द घूमती है। शाहिद कपूर का चॉकलेटी अंदाज, कृति सेनन की बेबाकी और रश्मिका का इमोशनल कैरेक्टर ट्रेलर में फैंस को काफी पसंद आ रहा था। फिल्म के रिव्यूज भी सामने आ चुके हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि फिल्म ने दिल जीता है या नहीं, तो टिकट बुक करने से पहले यह रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंस पढ़ लीजिए।
सुपरहिट रॉम-कॉम है 'कॉकटेल 2'
'कॉकटेल 2' को फैंस सोशल मीडिया पर एक शानदार रॉम-कॉम बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म रिश्तों और कमिटमेंट पर फोकस करने का मैसेज देती है। फिल्म बेहद शानदार है और इसमें वो सारे फैक्टर्स हैं, जो इसे सुपरहिट बना सकते हैं।
फिल्म में रश्मिका, कृति और शाहिद कपूर तीनों ने ही शानदार काम किया है, लेकिन शाहिद और कृति फिल्म की जान हैं।
प्रीतम का म्यूजिक है शानदार
एक यूजर ने लिखा कि फिल्म आपको शुरू से आखिर तक बांधकर रखती है। इसके विजु्अल्स बहुत खूबसूरत हैं, म्यूजिक चार्टबस्टर है और परफॉर्मेंस बहुत शानदार है। फिल्म की कहानी बहुत इमोशनल है और यह आपको एंटरटेन करती है। यह एक ऐसा लव ट्रायंगल है, जिसमें आप आखिर तक अंदाजा लगाते रहेंगे कि आखिर फिल्म में हो क्या रहा है।
शाहिद कपूर की एक्टिंग बहुत शानदार है और कृति सेनन ने सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली है। प्रीतम का संगीत फिल्म की जान है और इसके गाने फिल्म खत्म होने के बाद भी आपके साथ रहते हैं। यह इमोशंस, रोमांस, ड्रामा और एंटरटेंमेंट से भरपूर एक फिल्म है, जो आपको याद रहेगी।
फैंस के लिए ट्रीट है यह फिल्म
'कॉकटेल 2' देखकर एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं है। इसके गाने बहुत बढ़िया हैं और फिल्म अच्छी लोकेशंस मं शूट हुई है। कृति और रश्मिका दोनों का का शानदार है।
'कॉकटेल 2' के बारे में क्या है क्रिटिक की राय?
मूवी क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'कॉकटेल 2' को शानदार रिव्यू दिया है और फिल्म की कहानी को लेकर भी बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने इस फिल्म को चार स्टार दिए हैं और इसे विनर बताया है। उन्होंने लिखा, "सॉलिड परफॉर्मेंस, शानदार म्यूजिक, बेहतरीन विजुअल्स और बांधकर रखने वाली राइटिंग, फिल्म में वो सब कुछ है, जो इसे उम्मीदों पर खरा उतारने में मदद करता है।" उन्होंने यह भी कहा कि यह एक लव-ट्रायंगल है, लेकिन यह आम फिल्मों वाले फॉर्मूले पर नहीं चलती... और न ही यह घिसे-पिटे रास्ते पर चलती है... असल में, इसका अनप्रेडिक्टेबल होना ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। उन्होंने फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस को शानदार बताया है।
'कॉकटेल 2' की कहानी
'कॉकटेल 2' में पुराने लव ट्रायंगल वाले कॉन्सेप्ट को काफी नए और अनोखे अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म की कहानी कुणाल (शाहिद), दीया (रश्मिका) और एली (कृति सेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है। दिया और कुमाल लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन उनके रिश्ते में भूचाल तब आता है, जब उनकी जिंदगी में एली की एंट्री होती है। इसके बाद कहानी क्या टर्न लेती है, कैसे प्यार, दोस्ती और रिश्तों की उलझन के बीच फंसी यह कहानी आगे बढ़ती है, यह जानने के लिए आपको थियेटर्स का रूख करना होगा।
'कॉकटेल 2' उम्मीदों पर खरी उतरी है और फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई करेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
