शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। कल (2 जून, 2026) को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर कृति का बेफ्रिक अंदाज और शाहिद का चॉकलेटी ब्वॉय वाला लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ट्रेलर देखने पर यह न्यू एज लव ट्रायंगल लग रहा है। इसमें प्यार भी है, दोस्ती भी है और ब्रेकअप भी। इस फिल्म को सीरियस या इंटेंस लव स्टोरी नहीं कहा जा सकता है। ये काफी हद तक आज की जनरेशन की एक ऐसी कहानी है, जहां इमोशंस तो हैं पर रिश्ते जरा उलझे हुए हैं। फिल्म की कहानी को लेकर लंबे समय से सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि इसमें कृति और रश्मिका लेस्बियन कपल बनी हैं और दोनों के बीच लव स्टोरी दिखाई जाएगी। अब फाइनली मूवी की स्टारकास्ट ने इन अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है और इसके पीछे का पूरा सच बताया है। चलिए आपको बताते हैं कि मूवी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कृति सेनन और बाकी स्टार कास्ट ने इन अटकलों का जवाब देते हुए क्या कहा?

क्या 'कॉकटेल 2' में दिखेगा लेस्बियन रोमांस?

'कॉकटेल 2' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की टीम की तरफ से इन अटकलों को सिरे से खारिज किया गया है और साफ शब्दों में कहा गया कि फिल्म में किसी भी एंगल से लेस्बियन रोमांस नजर नहीं आने वाला है। कृति सेनन ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "ये बहुत अजीब है लेकिन अगर दो लड़कों के बीच दोस्ती या बॉन्डिंग हो, तो उसे ब्रोमांस कह दिया जाता है, लेकिन लड़कियों के केस में कोई भी ये मानने को तैयार ही नहीं होता कि वो अच्छी दोस्त हो सकती हैं। लोगों के हिसाब से या तो दो लड़कियां दुश्मन हो सकती हैं या उनके बीच के रिश्ते को आज के वक्त में लोग कुछ और ही मान लेते हैं।"

 यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Trailer Review: प्यार-दोस्ती और मजेदार कंफ्यूजन से भरपूर है 'कॉकटेल 2', कृति और रश्मिका के बीच फंसे शाहिद कपूर

फिल्म की टीम ने भी अफवाहों पर लगाया ब्रेक

इस इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने भी इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि फिल्म की कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर जो भी दावे किए जा रहे हैं, उनमें कोई दम नहीं है। उन्होंने साफ किया कि फिल्म में लेस्बियन रोमांस नहीं दिखाया गया है, बल्कि फिल्म की असली कहानी इन अटकलों से काफी अलग है।

'कॉकटेल 2' के बारे में

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग है और ऐसे में फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। यह साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है।


यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil X Review: नॉर्मल लव स्टोरी या कुछ खास, क्या दर्शकों का दिल जीत पाएगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल'? यहां पढ़ें रिव्यू

'कॉकटेल 2' के गाने और इसका ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी बज है। देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।