शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' ओपनिंग डे से ही शानदार कलेक्शन कर रही है और इसकी दीवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। इस फिल्म को लेकर जितना हाइप था, मूवी वैसा की बिजनेस करती दिख रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में खाता खोला था और तबसे लेकर अब तक ये शानदार कमाई कर रही है। हालांकि, फिल्म का बजट काफी ज्यादा है और ऐसे में इसे हिट होने के लिए अभी काफी कमाई करनी होगी, लेकिन फिल्म जिस तेजी से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि यह जल्द ही हिट के मार्क को छू सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?

 'कॉकटेल 2' ने छह दिन में कमाए कितने करोड़?

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' की कमाई की रफ्तार शानदार दिख रही है। आज यानी बुधवार को फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि, अभी रात के शोज का डेटा आना बाकी है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये कमाए थे और पहले वीकेंड पर 16.25 करोड़ और 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 77.17 करोड़ रुपये की कमाई की और 64.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो फिल्म ने अब तक 95.11 करोड़ रुपये कमा लिए हैं यानी दुनियाभर में फिल्म जल्द 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। फिल्म का बजट 100-150 करोड़ रुपये  बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए अभी काफी कमाई करनी होगी।

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर हुई 'कॉकटेल 2' की चांदी, 50 करोड़ के पास पहुंचा कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है 'कॉकटेल 2'

'कॉकटेल 2' रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। यह फिल्म ऑडियंस को बहुत पसंद आ रही है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म में उलझे हुए रिश्तों की कहानी है, जो आजकल के युवाओं को पसंद आ रही है। इसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स और लव रंजन फिल्म्स के बैनर तले बनी है।

 

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: शनिवार को 'कॉकटेल 2' की कमाई में आया उछाल, शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म ने दूसरे दिन की कितनी कमाई?


'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। उम्मीद है कि यह शाहिद कपूर के करियर के लिए एक बड़ी हिट साबित होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।