इस शुक्रवार यानी 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश देखने को मिलने वाला है। सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्मों को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है और ये इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। जहां सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' में पार्टिशन का दर्द दिखाया गया है, वहीं इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' रोमांटिक एक्शन थ्रिलर सीक्वल फिल्म है। बात अगर एडवांस बुकिंग की करें, तो 'आवारापन 2' ने प्री सेल में 'बंटवारा 1947' को पीछे छोड़ दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि एडवांस बुकिंग के आंकड़े क्या कहते हैं और ओपनिंग डे पर दोनों में से कौन-सी फिल्म बाजी मार सकती है?
'बंटवारा 1947' vs 'आवारापन 2': क्या कहती है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट?
- सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, प्री-सेल में इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से आगे निकल गई है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2007 में रिलीज हुई थी और इसके सीक्वल को लेकर काफी बज है।
- आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म के फर्स्ट डे के शोज के लिए 2डी फॉर्मेट में 35 हजार 324 टिकटों की प्री सेल हो चुकी है यानी इस फिल्म ने लगभग 1.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ब्लॉक सीटों के साथ इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा 2.68 करोड़ तक पहुंचा है।
- वहीं बात अगर सनी देओल की फिल्म की करें, तो इस फिल्म का आंकड़ा 2.74 लाख रहा है, जो 'आवारापन 2' से काफी कम है। बेशक अभी इन आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि अभी इन फिल्मों की रिलीज में लगभग 2 दिन बचे हैं। हालांकि, अभी के आंकड़ों के अनुसार इमरान हाशमी की फिल्म बाजी मारती नजर आ रही है।
- बात अगर ओपनिंग डे के कलेक्शन की करें, तो उम्मीद की जा रही है कि इमरान हाशमी की फिल्म 5-6 करोड़ रुपये से ओपनिंग कर सकती है और सनी देओल की फिल्म की कमाई 3 करोड़ तक पहुंच सकती है।
- ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर लोग 'आवारापन 2' को लेकर ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
सनी देओल या इमरान हाशमी- कौन जीतेगा महा मुकाबला?
फैंस यह देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि इमरान हाशमी और सनी देओल के बीच बॉक्स ऑफिस पर होने जा रही इस टक्कर में कौन जीतेगा? जहां एक तरफ इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' को एक कल्ट फिल्म के सीक्वल होने का फायदा मिलेगा, वहीं सनी देओल की 'बंटवारा 1947' स्वतंत्रता दिवस के पास रिलीज हो रही है और इसे लेकर भी काफी बज है।
यहां एक दिलचस्प बात यह भी है कि 19 साल पहले जब 'आवारापन' रिलीज हुई थी, तब भी इसकी टक्कर सनी देओल की ही एक फिल्म से हुई थी। इमरान हाशमी की 'आवारापन' और सनी देओल की 'अपने' दोनों ही फिल्में 29 जून 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब सनी देओल की फिल्म ने बाजी मारी थी। फिल्म 'आवारापन' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। हालांकि, बाद में शिवम पंडित के किरदार की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई और यह किरदार इमरान हाशमी के कल्ट रोल्स में शामिल हो गया।
यह भी पढ़ें- क्या प्रीति जिंटा ने 'गदर' की सकीना को किया कॉपी? अमीषा पटेल बोलीं- जब तक वह अपनी सही जगह....
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' की स्टारकास्ट
| 'बंटवारा 1947' की स्टार कास्ट | सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह |
| 'आवारापन 2' की स्टार कास्ट | इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी और सलील आचार्य |
यह भी पढ़ें- कनिका कपूर कौन हैं? 'बंटवारा 1947' के पोस्टर में कियारा आडवाणी की हमशक्ल कहे जाने पर किया रिएक्ट
'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारता है, यह देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
