रणबीर कपूर की 'रामायण' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म के ट्रेलर को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन हाल ही में जब फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज हुआ, तो फैंस को यह बहुत पसंद आया। गाने को काफी भव्य तरीके से फिल्माया गया है और अरिजीत सिंह व श्रेया घोषाल की भक्तिमय आवाज ऑडियंस को सीधे इस गाने से जोड़ देती है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी रिकॉर्डिंग को लेकर बहुत ही दिलचस्प जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अरिजीत सिंह ने इस गाने के लिए लगभग 200 टेक लिए थे। चलिए जानते हैं पूरी बात।

'जय जय राम' की रिकॉर्डिंग के लिए अरिजीत सिंह को लेने पड़े थे 200 टेक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गाने की रिकॉर्डिंग के लिए अरिजीत सिंह को 200 से ज्यादा टेक लेने पड़े थे। वह गाने की रिकॉर्डिंग के समय इसके भाव में इस कदर डूब गए थे कि एक के बाद एक टेक दिए जा रहे थे और उन्हें रिकॉर्ड करते समय कुल 200 से ज़्यादा बार टेक लेने पड़े थे। फिल्म से जुड़े एक सोर्स का कहना है कि अरिजीत सिंह गाने के हर शब्द और हर टेक को पूरी तरह महसूस कर रहे थे और वह उस भक्ति भावना में खो गए थे। वह गाने की आत्मा से जुड़ने की कोशिश कर रहे थे और आखिर में उन्होंने ऐसा ही किया। बता दें कि इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसे यूट्यूब पर तीन दिनों में ही 36 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना 14 सितंबर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर रिलीज किया गया था।

'जय जय राम' सॉन्ग क्रेडिट

  • सिंगर- अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल
  • म्यूजिक- ए.आर. रहमान
  • लिरिक्स- कुमार विश्वास

'रामायण' की स्टारकास्ट

नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर काफी बज है। इस फिल्म के एक-एक पात्र की कास्टिंग बहुत सोच-समझकर की गई है। इस फिल्म का पहला भाग दिवाली, 2026 पर रिलीज होगा।

रणबीर कपूर राम
साईं पल्लवी सीता
रवि दुबे लक्ष्मण
अरुण गोविल राजा दशरथ
यश रावण
लारा दत्ता  कैकेयी
रकुलप्रीत सिंह  शूर्पनखा
 सनी देओल  हनुमान
 आदिनाथ कोठारे  भरत

यह भी पढ़ें- 'रामायण' का पहला गाना गणेश चतुर्थी पर हुआ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज में गूंजा 'जय जय राम'

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।