Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी हमेशा से चर्चा में रही है। दोनों की शादी को कई दशक बीत चुके हैं, लेकिन उनके रिश्ते से जुड़े दिलचस्प किस्से आज भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे जानकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे। एक्टर ने बताया कि जया बच्चन उन्हें प्यार से एक खास नाम से बुलाती थीं, लेकिन उनके पिता और फेमस कवि हरिवंश राय बच्चन को यह नाम पसंद नहीं था। आखिरकार उन्होंने अपनी बहू को ऐसा करने से मना कर दिया था।
अमिताभ बच्चन को किस नाम से बुलाती थी जया?
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने यह किस्सा फेमस टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में रणबीर कपूर के साथ बातचीत के दौरान शेयर किया। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी के कई सालों तक जया उन्हें 'लंबू जी' कहकर बुलाती थीं। हालांकि, उनके पिता हरिवंश राय बच्चन को जया का का इस नाम से बुलाना कुछ खास पसंद नहीं आया।
अमिताभ ने इस घटना को याद करते हुए कहा, 'कई साल तक वह हमको लंबू जी बोला करती थी। फिर उसके बाद मना किया गया। पिता जी ने कहा की देखो ऐसे मत बोलो या तो नाम बोलो या कुछ और बोले, तो फिर उन्होंने नाम बोलना शुरु कर दिया।'
image credit- instagram (amitabh Bachchan)
रणबीर कपूर ने बताई परिवार की तस्वीर को लेकर अपनी कल्पना
शो में बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर के बीच परिवार के सदस्यों की लंबाई को लेकर भी मजेदार चर्चा हुई। रणबीर ने बताया कि वह अक्सर कल्पना करते थे कि अगर उनकी, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और जया बच्चन की एक साथ फोटो खिंचे तो वह कैसी दिखाई देगी।
उन्होंने कहा, 'और मेरे मन में वu फोटो हमेशा आती है कि मैं अमित जी जैसा थोड़ा लंबा हूं और आलिया आंटी जैसी थोड़ी छोटी हैं, तो हाइट डिफरेंस भी अच्छे लगेंगे उन फोटो पर।' रणबीर की बात सुनकर अमिताभ भी मजाक करने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'ओहो सर बहुत ज्यादा डिफरेंस है।'
image credit- instagram (amitabh Bachchan)
अमिताभ और जया की लंबाई में कितना है अंतर?
इसके बाद रणबीर ने अमिताभ से उनकी और जया बच्चन की लंबाई में अंतर के बारे में पूछा। इस पर अमिताभ ने जवाब दिया, मैं 6 फुट 2 इंच हूं और जया बच्चन की लंबाई 5 फुट 3 इंच है।' इस पर रणबीर ने अपनी लंबाई का जिक्र करते हुए कहा, मेरा भी ऐसा ही है।
यह भी पढ़ें- 'मेरे बेटे को कम मारना...', अमिताभ बच्चन की मां के ऐसा कहते ही डर गई थीं वहीदा रहमान, शॉट देना हो गया था मुश्किल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस साई पल्लवी और एक्टर रवि दुबे के साथ पहुंचे थे। तीनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' के प्रचार के लिए कार्यक्रम का हिस्सा बने थे।
यह भी पढ़ें- 'मेरी जिंदगी नरक बन जाती...', जब रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की खबरों पर जया बच्चन ने दिया था यह जवाब
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- instagram (iifa)
