Mauja Hi Mauja Akshay Kumar Film Release Date: अगर आप 2000 के दशक की कॉमेडी फिल्मों की फैन हैं, तो आपके लिए एक ऐसी खबर आई है जो सीधे दिल को छू जाएगी। 'वेलकम' और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्मों से हंसाते-हंसाते पेट दर्द कर देने वाली जोड़ी फिर लौट रही है। जी हां, बात हो रही है अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अनीस बाज्मी (Anees Bazmee) की। दोनों एक बार फिर साथ आ रहे हैं और इस बार उनके साथ हैं विद्या बालन(Vidya Balan)। फिल्म का नाम है मौजा ही मौजा(Mauja Hi Mauja Release Date)। नाम सुनते ही समझ आ जाता है कि इस बार थिएटर में सिर्फ हंसी ही हंसी होने वाली है। अक्षय ने अपने बर्थडे के आसपास इस फिल्म का हिंट दिया था, तब से फैंस यही पूछ रहे थे कि फिल्म कब आएगी? अब इस सवाल का जवाब मिल गया है।

कब रिलीज होगी मौजा ही मौजा? (Mauja Hi Mauja Release Date)

पहले खबर थी कि यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन अब मेकर्स ने इसका प्लान बदल दिया है। प्रोड्यूसर दिल राजू ने हैदराबाद में एक इवेंट के दौरान खुद कन्फर्म किया है कि फिल्म अगले साल यानी फरवरी 2027 में रिलीज होगी। उन्होंने कहा, हमने अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म पूरी कर ली है, जो फरवरी में आएगी।

मतलब अब फरवरी 2027 में वैलेंटाइन सीजन में कॉमेडी का फुल डोज मिलने वाला है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, अब सिर्फ पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है।

image credit-imdb

क्यों खास है यह फिल्म?

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है इसकी स्टारकास्ट। अक्षय कुमार और अनीस बाज्मी की यह चौथी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने वेलकम (2007), सिंह इज किंग (2008) और थैंक यू (2011) जैसी हिट फिल्में दी हैं।

दूसरी तरफ, मिशन मंगल (2019) के बाद अक्षय और विद्या बालन फिर से एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों की केमिस्ट्री हमेशा से लोगों को पसंद आई है। इस बार कॉमेडी जॉनर में दोनों को देखना और भी मजेदार होगा। फिल्म का टाइटल अभी 'मौजा ही मौजा' बताया जा रहा है। ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है, लेकिन इंडस्ट्री में इसी नाम से इसकी चर्चा हो रही है।

अक्षय के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट (Akshay Kumar Upcoming Movies)

मौजा ही मौजा के अलावा अक्षय कुमार के पास इस समय कई बड़ी फिल्में हैं। लिस्ट काफी लंबी है। उनकी आने वाली फिल्मों में साइंस-फिक्शन थ्रिलर 'समुक' भी शामिल है, जिसमें अक्षय एक अलग ही अवतार में नजर आएंगे। इसके अलावा रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' और 'भागम भाग 2' जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। मतलब साफ है, अगले 2 साल अक्षय कुमार के फैंस के लिए फुल एंटरटेनमेंट वाले होने वाले हैं।

मौजा ही मौजा सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि पुराने दौर की कॉमेडी की वापसी है। अक्षय-अनीस की हिट जोड़ी, विद्या बालन का साथ और फरवरी 2027 की रिलीज, सब कुछ इस फिल्म को बड़ा बनाता है। अगर आप भी हंसने के लिए तैयार हैं, तो इस डेट को अभी से नोट कर लीजिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-imdb