बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार अपने अनोखे अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। लोगों को उनका फनी कैरेक्टर बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में बात करें उनकी फिल्म 'भूत बंगला' की, तो इस मूवी में होने वाली कॉमेडी ने लोगों का दिल जीत लिया। फैंस को अक्षय हर किरदार में पसंद आते हैं। इन दिनों 'भूत बंगला' मूवी से जुड़ा एक किस्सा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
फिल्म भूत बंगला के सेट का मजेदार किस्सा
फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, मिथिला पालकर, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और अभिनेत्री भावना पानी जैसे कई बेहतरीन कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। भावना पानी ने इस फिल्म में 'नौकरानी रागिनी' का रोल प्ले किया था। उनकी एक्टिंग के भी अब लोग फैन हो रहे हैं।
भावना पानी की चप्पलें छिपा देते थे अक्षय कुमार
हाल ही में 'स्क्रीन' को दिए एक इंटरव्यू में भावना पानी ने बातचीत के दौरान अक्षय कुमार को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार के साथ काम करने का अलग ही मजा है। वे सेट का माहौल हमेशा हल्का-फुल्का बनाए रखते हैं। भावना को पैर से चप्पल उतारकर बैठने की आदत थी। इसी मौके का फायदा उठाते हुए अक्षय उनकी चप्पलें छिपाकर उन्हें परेशान करते थे।
सेट पर गेम्स के दौरान होती थी खूब मस्ती
फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेक के समय पूरी टीम कुछ गेम्स भी खेलती थी। गेम के दौरान अक्षय कुमार कभी उनकी किताब छिपा देते थे, तो कभी चप्पल गायब कर देते थे। यही नहीं, शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार छोटे-मोटे मजाक में उनसे कुछ मजेदार शब्द बुलवाकर सबको हंसा देते थे। भावना ने आगे बताया कि अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और राजपाल यादव के साथ भी सेट पर खूब मस्ती करते थे।
रोल को लेकर हैरान थीं भावना
यही नहीं, भावना ने बताया कि शूटिंग के दौरान आपको पता नहीं होता कि फाइनल एडिट में आपका कितना हिस्सा आएगा। ऐसे में भावना ने कभी सोचा भी नहीं था कि फिल्म में उनका किरदार इतना अहम होगा। काफी समय बाद जब उन्होंने फिल्म देखी तो उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने जो कुछ भी शूट किया था, वह सब फिल्म में शामिल कर लिया गया है। यह उनके लिए एक सुखद सरप्राइज था।
यह भी पढ़ें- 'मैं घोड़े पर नहीं बैठूंगी' इस सीन की शूटिंग के लिए Rekha ने कर दिया था साफ मना, बाद में सुपरहिट हो गई थी फिल्म
बता दें कि फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम हो चुकी है। ऐसे में अगर आपने भी अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : INSTAGRAM/bhavnapani13
