72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया गया है। आज (18 जुलाई, शनिवार) को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में विजेताओं के नामो की घोषणा की। यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' और ममूटी को 'ब्रमायुगम' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। बता दें कि आज यह नेशनल अवॉर्ड साल 2024 की फिल्मों के लिए हैं। चलिए विनर्स की पूरी लिस्ट पर नजर डाल लीजिए।
कार्तिक आर्यन और यामी गौतम ने मारी बाजी
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए आज नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया। इनमें बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट एक्टर के तौर पर यामी गौतम, कार्तिक आर्यन और ममूटी ने बाजी मारी। 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला, वहीं राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला। बता दें कि आज उन फिल्मों को अवॉर्ड्स दिए गए, जिन्हें सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 1 जनवरी, 2024 और 31 दिसंबर, 2024 के बीच सर्टिफिकेट दिया था।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विनर लिस्ट (फीचर कैटेगरी)
| बेस्ट फीचर फिल्म | आर्टिकल 370 |
| बेस्ट एक्टर | कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन के लिए), ममूटी (ब्रमायुगम के लिए) |
| बेस्ट एक्ट्रेस | यामी गौतम (आर्टिकल 370) |
| बेस्ट फीचर फिल्म (एंटरटेंमेंट पॉपुलर) | कल्कि 2898 AD |
| बेस्ट हिंदी फिल्म | श्रीकांत |
| बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर | संजय मिश्रा (भक्षक) |
| बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस | रूपाश्री वरकाडी (मिथ्या के लिए) और सचना नमिदास (महाराजा के लिए) |
| बेस्ट कहानी | पुष्पा 2 और सुकुमार |
| बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ डायरेक्टर | स्वातंत्र्य वीर सावरकर (रणदीप हुड्डा) |
स्पेशल मेंशन | धनुष (कैप्टन मिलर के लिए ) |
यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में यामी गौतम भी आएंगी नजर, पति आदित्य धर की फिल्म में ये होगा एक्ट्रेस का रोल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
