Side Effects of Earphones: स्‍मार्ट फोन यूजर्स अक्‍सर कई घंटों तक ईयरफोन का इस्‍तेमाल करते हैं। गाना सुनने से लेकर मूवी, वीडियो देखने, बात करने या फिर ऑफिस की मीटिंग अटैंड करनी हो हर जगह ईयरफोन का इस्तेमाल बड़ा ही कॉमन बन गया है। अगर देखा जा तो ये जरूरी भी है। इससे आपके आसपास के लोग डिस्टर्ब नहीं होते, लेकिन अगर आप हर वक्त ही कानों को ईयरफोन से लगाए रहते हैं, तो इससे कई तरह के साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं लंबे समय तक ईयरफोन कैसे आपके कान की सेहत को खराब कर सकते हैं? इससे बचाव के लिए हम क्‍या उपाय कर सकते हैं?

 Side Effects of Earphones: ईयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाली दिक्‍कतें

अगर आप भी ईयरफोन का घंटों इस्‍तेमाल करते हैं तो ये आपके लिए ठीक नहीं है, क्‍योंकि ये आपके कान को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कान में इन्फेक्शन- लगातार ईयरफोन लगाए रहने से कानों में मैल जमा होता है, जिससे ईयर इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।संक्रमण का खतरा किसी दूसरे का ईयरफोन इस्तेमाल करने से भी बढ़ सकता है।

दिल की बीमारी का खतरा- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह से लेकर रात तक ईयरफोन का इस्तेमाल करने से सिर्फ कान ही नहीं, बल्कि आपका हार्ट पर भी असर पड़ता है। इससे हार्ट बीट हमेशा हाई रहती है, जोकि आपके हार्ट की हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता।

बेवजह का तनाव बढ़ना- ईयरफोन के लगातार इस्तेमाल से लोगों में तनाव और चिड़चिड़ेपन की भी समस्या देखने को मिलती है। तनाव को समय रहते कंट्रोल करने पर ध्यान न दिया जाए, तो इससे फिजिकल हेल्थ भी डाउन होने लगती है।

सिर दर्द महसूस होना- हेडफोन या ईयरफोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे दिमाग पर भी बुरा असर डालती हैं। इसकी वजह से सिरदर्द और कई बार माइग्रेन होने की आशंका बनी रहती है।

Image Credit:magnific.com

ईयरफोन से होने वाले नुकसान से बचने के लिए क्‍या करें?

  • ईयरफोन का वॉल्यूम कम रखें।
  • लंबे समय तक इस्‍तेमाल न करें।
  • न अपना ईयरफोन किसी को दें और न ही किसी दूसरे का ईयरफोन इस्तेमाल करें। इससे इन्फेक्शन होने का खतरा हो सकता है।
  • हमेशा अच्छी क्वॉलिटी के ईयरफोन इस्तेमाल करें।
  • कानों के साथ-साथ ईयरफोन्स की भी समय-समय पर सफाई जरूरी है।
  • सोते समय ईयरफोन का इस्‍तेमाल अवॉयड करें।
  • ब्‍लूटूथ को चार्ज करते समय इसका इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
 
Image Credit:magnific.com

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: magnific.com