किसी भी व्यक्ति का व्यवहार एक समय पर बेहद कठिन और दिलचस्प दोनों हो सकता है। बाहर से दिखने वाला इंसान अक्सर अंदर से वैसा नहीं होता जैसा वह नजर आता है। मनोवैज्ञानिक अध्ययनों और इंसानी आदतों से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं जो हमें लोगों की असली मानसिकता को समझने में मदद करते हैं। कोई व्यक्ति बात-बात पर गुस्सा क्यों करता है, कोई बहुत ज्यादा क्यों बोलता है या कोई छोटी-छोटी बातों पर क्यों भावुक हो जाता है, इन सब आदतों के पीछे कोई न कोई गहरी वजह छिपी होती है। इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

साइकोलॉजी फैक्ट्स कौन से हैं?

इमेज में इंसान के स्वभाव से जुड़े कुछ बेहद जरूरी फैक्ट्स शेयर किए गए हैं, जो बताते हैं कि लोगों का बाहरी बर्ताव उनके अंदर चल रही भावनाओं का आईना होता है।

1. बार-बार गुस्सा करने वाले लोग: जो लोग बात-बात पर बहुत ज्यादा गुस्सा करते हैं, वे अक्सर मानसिक रूप से कमजोर होते हैं या फिर कई बार अपनी कमियों और झूठ को छिपाने के लिए गुस्से का सहारा लेते हैं।

2. छोटी बातों पर रो देने वाले लोग: जो व्यक्ति बहुत छोटी-छोटी बातों पर रो पड़ता है, उसने अक्सर अपनी जिंदगी में काफी बड़े दुख और संघर्ष सहे होते हैं। उनकी संवेदनशीलता उनके कठिन दौर की निशानी होती है।

3. बहुत ज्यादा बातें करने वाले लोग: जो लोग बहुत अधिक बोलते हैं और खुलकर अपनी बात रखते हैं, वे आमतौर पर दिल के बहुत साफ और निष्कपट होते हैं।

4. विवादों और झगड़ों से दूरी बनाने वाले: जो लोग बहस या लड़ाई-झगड़े से दूर रहते हैं, वे डरपोक नहीं होते बल्कि अपनी मानसिक शांति को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं।

5. आसानी से माफ कर देने वाले लोग: जो लोग दूसरों की गलतियों को आसानी से माफ कर देते हैं, वे अक्सर खुद बहुत गहरे दर्द से गुजर चुके होते हैं और दर्द की कीमत समझते हैं।

6. जोर-जोर से हंसने वाले लोग: जो लोग सबसे ज्यादा हंसते हैं या दूसरों को हंसाते हैं, वे अक्सर अपने अंदर सबसे गहरा अकेलापन और दर्द छिपाकर रखते हैं।

क्या कहती है एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट के मुताबिक, यहां बताई गई बातें कापी हद तक सही हो सकती हैं, लेकिन हर एक व्यक्ति का व्यवहार और स्वभाव दोनों अलग होते हैं। ऐसे में यह कहना सही नहीं होगा कि सभी का व्यवहार ऊपर बताए गए बिंदुओं से मैच कर सकता है। 

निष्कर्ष

इस लेख से पता चलता है कि किसी भी इंसान को उसके बाहरी बर्ताव से आंकना गलत हो सकता है। सबसे ज्यादा हंसने वाला इंसान अंदर से दुखी हो सकता है और ज्यादा गुस्सा करने वाला व्यक्ति अंदर से डरा हुआ हो सकता है। दूसरों के प्रति सहानुभूति और समझ रखकर ही हम उनके असली स्वभाव को पहचान सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Images: magnific