आज के वक्त में भले ही सेहतमंद रहने के लिए हम कई फैंसी ट्रेंड्स फॉलो करने लगे हैं, लेकिन असल में हमारे पुराने आयुर्वेदिक नुस्खों में सेहतमंद रहने का असली राज छुपा है। ये नुस्खे हमे सेहतमंद रखते हैं और कई तरह की बीमारियों से बचाव भी करते हैं। ऐसा ही एक नुस्खा है सोने से पहले नाभि में सरसों के तेल की दो बूंदे डालना। इसका इस्तेमाल भारतीय घरों में पीढ़ियों से होता आया है। घरों में दादी-नानी या मम्मी भी कई बार ऐसा करने की सलाह देती हैं, लेकिन आपको पता है कि सरसों के तेल की दो बूंदों में आपकी कितनी मुश्किलों का हल छुपा है, चलिए आपको बताते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल डालने के फायदे
डाइटिशियन मनप्रीत का कहना है कि आयुर्वेद में नाभि को शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। नाभि में सरसों का तेल लगाना एक पारंपरिक तरीका है, जो शरीर को आराम और पोषण देता है।
आयुर्वेद में नाभि में तेल डालने को नाभि चिकित्सा कहा जाता है। इसे अगर आप अपने वेलनेस रूटीन का हिस्सा बनाएंगी, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।
1. पाचन बेहतर होता है
नाभि पर सरसों का तेल लगाने से पेट दर्द और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इससे डाइजेशन बेहतर होता है और एसिडिटी में भी आराम मिलता है।
2. त्वचा का रूखापन दूर होता है
खासकर सर्दी के मौसम में यह नुस्खा बेहद कारगर होता है। सरसों के तेल में मौजूद प्राकृतिक गुण और विटामिन-ई त्वचा के रूखेपन को दूर करते हैं और होंठों तथा एड़ियों को मुलायम रखने में मदद करते हैं।
3. गैस दूर होती है
आप नाभि और इसके आस-पास सरसों के तेल की मालिश भी कर सकती हैं। इससे गैस, अपच या कब्ज दूर होती है।
4. सर्दी-जुकाम से बचाव होता है
सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में नाभि में सरसों का तेल डालने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इससे सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
5. पीरियड क्रैम्प्स कम होते हैं
अगर आपको पीरियड्स हो रहे हैं, तो सोने से पहले नाभि में सरसों के तेल की दो बूंद डालने से क्रैम्प्स में भी राहत मिलती है।
6. जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है
इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। जिन लोगों के पैरों में दर्द रहता है, वे सरसों के तेल से पैरों की मालिश भी कर सकते हैं।
7. अच्छी नींद आती है
सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल डालने से नर्वस सिस्टम शांत होता है और नींद अच्छी आती है।
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
