रिश्ते में प्यार, भरोसा, अपनापन और सम्मान जितना जरूरी है, उतनी ही अहम भूमिका इंटिमेसी की होती है। इंटिमेसी बेशक किसी भी कपल के रिश्ते को मजबूत करती है। एक हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए इंटिमेट लाइफ का अच्छा होना भी बहुत जरूरी है। यह न केवल कपल के बीच जुड़ाव को बढ़ाती है, बल्कि इसका असर आपके मूड और फिजिकल हेल्थ पर भी होता है। जहां एक अच्छी इंटिमेट लाइफ तनाव को कम कर सकती है, वहीं रिश्ते में इंटिमेसी की कमी होने की वजह से आपकी मेंटल हेल्थ खराब हो सकती है, यहां तक कि आपको चिड़चिड़ापन, गुस्सा और उदासी महसूस हो सकती है। रिश्ते में इंटिमेसी की कमी क्यों और किस तरह आपको चिड़चिड़ा बना सकती है व आपके मूड को खराब कर सकती है, चलिए इसका जवाब हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Pragya Rashmi, Consultant Psychologist, Yashoda Hospitals, Hyderabad जानकारी दे रही हैं।
क्या रिश्ते में इंटिमेसी की कमी खराब कर सकती है आपका मूड?
डॉक्टर प्रज्ञा का कहना है कि रिश्ते में इंटिमेसी की कमी का असर आपके मूड और मेंटल हेल्थ पर हो सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिन्हें विस्तार से समझना जरूरी है।
बढ़ सकता है तनाव
- रिश्ते में इंटिमेसी की कमी के कारण मूड में उतार-चढ़ाव और चिड़चिड़ापन हो सकता है।
- ऑक्सीटोसिन और डोपामाइन, दो ऐसे न्यूरोकेमिकल हैं जो रिश्तों को मजबूत करते हैं, तनाव कम करते हैं और इमोशनल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।
- ये इंटिमेसी के दौरान रिलीज होते हैं। ऐसे में जब इंटिमेसी कम होती है, तो शरीर में इनका लेवल कम हो जाता है और स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ने लगता है।
- इसकी वजह से व्यक्ति में एंग्जायटी, इमोशनल सेंसिटिविटी और छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन बढ़ने का खतरा हो सकता है।
अकेलापन हो सकता है महसूस
- डॉक्टर प्रज्ञा का कहना है कि जब रिश्ते में इंटिमेसी कम होती है, तो पार्टनर के साथ होने के बाद भी अकेलापन और नाराजगी महसूस हो सकती है।
- ऐसे में इमोशनल डिसरेगुलेशन की स्थिति भी आ सकती है। इसका मतलब आप चाहकर भी अपनी भावनाओं को ठीक से संभाल नहीं पाती हैं और इसकी वजह से अकेलापन महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- गुड न्यूज कब दोगी? ऐसे सवालों का महिलाओं की मेंटल हेल्थ पर क्या असर होता है?
बढ़ सकती है उदासी और चिड़चिड़ापन
- फिजिकल और इमोशनल इंटिमेसी की कमी के कारण उदासी अधिक महसूस होने लगती है। स्किन हंगर (त्वचा के स्पर्श की चाहत) एक ऐसी स्थिति है, जो तब महसूस होती है जब लंबे समय तक पार्टनर से इंटिमेसी नहीं मिलती है।
- इसकी वजह से उदासी बढ़ने लगती है। इसकी वजह से कई बार फिजिकली भी अधिक थकान लगती है और किसी काम को करने का मन नहीं होता है।
यह भी पढ़ें- मन भारी है तो जी भरकर रो लेना, मेंटल हेल्थ के लिए कितना सही?
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
