म्यूजिक सीखना स्ट्रेस दूर करने के साथ-साथ खुद को एक्सप्रेस करने का एक बेहतरीन जरिया है। जब हम एक नई हॉबी के रूप में कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट चुनने की सोचते हैं, तो अक्सर हमारे दिमाग में गिटार, कीबोर्ड या यूकेलेले का नाम सबसे पहले आता है, लेकिन हम तब उलझ जाते हैं जब समझ नहीं आता कि शुरुआत कहां से करें? हर इंस्ट्रूमेंट की अपनी एक अनूठी आवाज, सीखने का तरीका और मुश्किलें होती हैं। अगर आप भी अपने लिए सही इंस्ट्रूमेंट नहीं चुन पा रहे हैं, तो कुछ आसान बातों को ध्यान में रखकर आप अपने सफर की शुरुआत कर सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि आप अपनी होबी के लिए सही म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट कैसे चुन सकती हैं? जानते हैं आगे...
फेवरेट म्यूजिक स्टाइल पहचानें
आप किस तरह के गाने सुनते हैं, यह इंस्ट्रूमेंट चुनने में काफी मदद करता है। उदहारण- अगर आपको सूफी, रॉक या पॉप गाने पसंद हैं, तो गिटार आपके लिए बेस्ट है।
वहीं, अगर आप क्लासिकल, वेस्टर्न या बॉलीवुड मेलोडी के दीवानी हैं, तो कीबोर्ड सही रहेगा और आपको हल्के-फुल्के, वाइब्रेंट और बीच-वाइब वाले गाने पसंद हैं, तो यूकेलेले की तरफ जाएं।
अपने सीखने के लेवल को भी समझें
हर इंस्ट्रूमेंट को सीखने का अपना एक लर्निंग कर्व होता है। यूकेलेले को सीखना सबसे आसान माना जाता है क्योंकि इसमें सिर्फ 4 नायलॉन के तार होते हैं, जिससे उंगलियों में दर्द नहीं होता। जबकि, कीबोर्ड पर नोट्स को समझना और बजाना, साथ ही दोनों हाथों का तालमेल बिठाने में वक्त लग सकता है। गिटार की बात करें तो शुरुआत में उंगलियों में थोड़ा दर्द हो सकता है और कॉर्ड्स पकड़ने के लिए काफी प्रैक्टिस करनी पड़ती है।
यह भी पढ़ें- मोबाइल से ब्रेक लेकर खुद से जुड़ने का मौका, बस अपनाएं ये आसान हॉबीज
पोर्टेबिलिटी और स्पेस को रखें ध्यान में
इंस्ट्रूमेंट चुनने से पहले यह जरूर सोचें कि आप उसे कहां बजाएंगे। यूकेलेले का साइज छोटा और हल्का होता है, जिसे आप आसानी से अपने बैग में रखकर कहीं भी ट्रैवल कर सकते हैं। गिटार को भी ले जाना आसान है, लेकिन इसके लिए थोड़े बड़े केस की जरूरत होती है।
कीबोर्ड को घर में रखने के लिए एक तय जगह और स्टैंड की जरूरत होती है, और इसे बार-बार हर जगह ले जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
नोट - सही इंस्ट्रूमेंट वही है जिसे देखकर आपके अंदर से उसे बजाने की इच्छा जगे। शुरुआत के लिए बिना यूकेलेले अच्छा है। अगर आप गानों को गहराई से कंपोज करना और नोट्स समझना चाहते हैं, तो कीबोर्ड बेहतरीन है और अगर आप महफिल जमाना और सिंगिंग के साथ कॉर्ड्स बजाना चाहते हैं, तो गिटार बेहतरीन है।
यह भी पढ़ें- बचपन की पसंदीदा हॉबीज को दें नई शुरुआत, बदल जाएगा जिंदगी जीने का अंदाज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
