रिमझिम बारिश की बूंदें, गरमा-गरम चाय और घर की खिड़की से दिखता खूबसूरत नजारा, मानसून का मौसम हर किसी के दिल को सुकून देता है, लेकिन जब लगातार बारिश के कारण बाहर जाना मुमकिन न हो और घर पर रहते-रहते बोरियत महसूस होने लगे, तो यह समय अपनी क्रिएटिविटी को बाहर लाने का सबसे बेहतरीन मौका बन सकता है। बारिश के इस खुशनुमा माहौल को सिर्फ आलस में बिताने के बजाय, अगर कुछ नया और अनोखा ट्राई किया जाए, तो आपका दिन बेहद यादगार और मजेदार बन सकता है। ऐसे में जानते हैं 3 ऐसी क्रिएटिव हॉबीज के बारे में, जिन्हें आप बारिश के दिनों में आसानी से आजमा सकती हैं। जानते हैं आगे...

मानसून को खास बनाने वाली 3 क्रिएटिव हॉबीज

बोरियत को दूर भगाने और अपने णन को सुकून पहुंचाने के लिए आप इन आसान और दिल को छू लेने वाली हॉबीज को अपना सकती हैं-

1. मैक्रो रेन फोटोग्राफी (Macro Rain Photography)

बारिश के मौसम में फोटोग्राफी का एक अलग ही मजा होता है। अगर आपको तस्वीरें खींचने का शौक है, तो मैक्रो फोटोग्राफी आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है।

  • पानी की बूंदें: आप इस मौसम में खिड़की के कांच, पौधों की पत्तियों या फूलों पर ठहरी बारिश की बूंदों की क्लोज-अप तस्वीरें लें।
  • स्मार्टफोन का इस्तेमाल: इसके लिए किसी महंगे कैमरे की जरूरत नहीं है, अपने फोन के 'मैक्रो मोड' या 'पोर्ट्रेट मोड' का इस्तेमाल करके शानदार फोटोज खींच कर सकती हैं।
  • लाइटिंग और रिफ्लेक्शन: बूंदों के अंदर दिखते रोशनी के रिफ्लेक्शन और पानी की परतों का टेक्सचर आपकी तस्वीरों को आर्टिस्टिक लुक देता है।

2. रेन पेंटिंग (Rain Painting)

कुदरत के रंगों को अपने कैनवास पर उतारने का इससे सुंदर तरीका और कोई नहीं हो सकता। रेन पेंटिंग बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक बेहतरीन आर्ट थेरेपी है।

  • वाटरकलर और नेचर: एक थिक आर्ट पेपर पर वाटरकलर या पोस्टर कलर से कोई भी स्केच या रैंडम डिजाइन बनाएं।
  • बारिश की बूंदों का मैजिक: अब उस पेपर को कुछ सेकेंड्स के लिए हल्की बारिश या बूंदों के पास लेकर जाएं।
  • नेचुरल टेक्सचर: जब बारिश की बूंदें रंगों पर गिरती हैं, तो एक बेहद खूबसूरत और नेचुरल स्प्रेड इफेक्ट बनकर तैयार होता है, जो हर पेंटिंग को यूनिक बनाता है।

यह भी पढ़ें- बचपन की पसंदीदा हॉबीज को दें नई शुरुआत, बदल जाएगा जिंदगी जीने का अंदाज

3. बारिश और बूंदों की साउंड कलेक्ट करके पीस ट्रैक बनाना (Rain Sound Collection)

बारिश की सोंधी खुशबू मन को शांति देने के लिए जानी जाती है। मेडिटेशन और रिलैक्सेशन के लिए रेन साउंड सबसे बेस्ट मानी जाती है।

  • आवाजों को रिकॉर्ड करें: अपने फोन के ऑडियो रिकॉर्डर से टिन की छत पर गिरती बूंदों, पत्तों की सरसराहट या बहते पानी की धीमी आवाज को रिकॉर्ड करें।
  • नेचुरल मेलोडी तैयार करें: इन अलग-अलग साउंड क्लिप्स को मर्ज करके आप एक शांत और सुकून देने वाला पर्सनल पीस ट्रैक बना सकती हैं।
  • स्ट्रेस रिलीज: जब भी आप स्ट्रेस में हों या रात को नींद न आ रही हो, तो अपनी रिकॉर्ड की हुई इस प्राकृतिक धुन को सुनकर मन को शांत कर सकती हैं।

बारिश का मौसम सिर्फ घर में बैठकर टीवी देखने या बोर होने के लिए नहीं है, बल्कि यह अपनी छुपी हुई क्रिएटिविटी को संवारने का एक खूबसूरत मौका है। यहां दी गई हॉबीज आपके मूड को फ्रेश और पॉजिटिव रखती हैं। तो अगली बार जब बाहर झमाझम बारिश हो और आप घर पर हों, तो इनमें से अपनी पसंदीदा हॉबी चुनें और अपने दिन को खास बनाएं।

यह भी पढ़ें- ये हॉबीज कर सकती हैं आपका समय बर्बाद? ऐसे पहचानें और करें बंद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific