20 की उम्र ऐसी होती है जब समझ नहीं आता कि करना क्या है। पढ़ाई खत्म हो रही होती है, नौकरी की टेंशन होती है और दोस्त भी धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं। फोन चलाते-चलाते बोरियत सी होने लगती है।

20 की उम्र में अपनाएं ये हॉबीज

ऐसे में एक अच्छी हॉबी आपकी जिंदगी बदल सकती है। हॉबी सिर्फ टाइमपास नहीं होती। ये आपको नया सीखाती है, नए लोगों से मिलाती है और दिमाग को फ्रेश रखती है। अगर आप भी बोर हो गए हैं तो ये मजेदार हॉबीज जरूर ट्राई करें।

20 की उम्र में हॉबी क्यों जरूरी है?

20 की उम्र में हम खुद को पहचान रहे होते हैं। हमें नहीं पता होता कि हमें क्या पसंद है और क्या नहीं। हॉबी इसी को समझने में मदद करती है। अच्छी हॉबी से स्ट्रेस कम होता है, बर्नआउट से बचाव होता है और दिनभर की थकान के बाद मन को शांति मिलती है। ये आपको मोबाइल से दूर करके असली जिंदगी से जोड़ती है।

1. योगा

20 की उम्र में करियर, पढ़ाई और फैमिली का दबाव सबसे ज्यादा होता है। योगा इस टेंशन को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। रोज सिर्फ 20 मिनट योगा करने से बॉडी फ्लेक्सिबल होती है, नींद अच्छी आती है और मन शांत रहता है। इसे आप घर पर ही शुरू कर सकते हैं।

Photo Credit: Magnific

2. पेंटिंग

पेंटिंग के लिए अच्छा कलाकार होना जरूरी नहीं है। बस रंग और ब्रश उठाइए और जो मन में आए वो बना दीजिए। अच्छा बने या खराब बने, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। पेंटिंग करते समय दिमाग पूरी तरह शांत हो जाता है। ये मेंटल हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती है।

Photo Credit: Magnific

3. स्विमिंग

बहुत से महिलाएं 20 की उम्र में ही स्विमिंग सीखती हैं। स्विमिंग से पूरी बॉडी की एक्सरसाइज हो जाती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। पूल में जाने से नए दोस्त भी बनते हैं। गर्मियों में तो ये सबसे बेस्ट हॉबी है।

4. डांस

ऐसा मत सोचिए कि डांस सिर्फ बच्चों के लिए है। बड़े होने के बाद भी डांस क्लास जॉइन की जा सकती है। आपको स्टेप्स आने की जरूरत नहीं है। बस म्यूजिक लगाइए और दिल से नाचिए। डांस से बॉडी मूव करती है और मूड तुरंत अच्छा हो जाता है।

Photo Credit: Magnific

5. वॉलिंटियर करना

किसी लोकल संस्था के लिए वॉलिंटियर करना बहुत अच्छी हॉबी है। इससे नए लोगों से मिलना होता है और कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। दूसरों की मदद करके जो खुशी मिलती है, वो किसी और चीज में नहीं मिलती है।

6. ओरिगेमी

ओरिगेमी यानी कागज को मोड़कर खूबसूरत चीजें बनाना। ये दिखने में छोटी चीज लगती है, लेकिन ये हाथ और दिमाग को तेज करती है। इससे स्ट्रेस भी कम होता है। आप दोस्तों और फैमिली के लिए सुंदर गिफ्ट भी बना सकती हैं।

Photo Credit: Magnific

7. कुकिंग

काम के बाद रसोई में खड़ा होना बोरिंग लग सकता है, लेकिन कुकिंग 20 की उम्र में सीखने वाली सबसे काम की हॉबी है। आप कुकिंग क्लास जा सकती हैं या दोस्तों के लिए कुछ स्पेशल बना सकती हैं। खुद के हाथ का बना खाना खाने का मजा ही अलग होता है।

8. किताबें पढ़ना

लाइब्रेरी से कोई नई किताब लाइए या दोस्त से किताब बदलकर पढ़िए। किताबें आपको नई दुनिया में ले जाती हैं। अगर अकेले पढ़ना बोर लगे तो बुक क्लब जॉइन कर लीजिए। वहां पढ़ने के शौकीन नए दोस्त मिल जाएंगे।

Photo Credit: Magnific

9. सिलाई या बुनाई

आजकल युवाओं में सिलाई और बुनाई फिर से ट्रेंड में आ रही है। ये काम बहुत शांत और आरामदायक होता है। इससे आपको मोबाइल और लैपटॉप से ब्रेक मिलता है। आप अपने लिए खुद के कपड़े या सुंदर चीजें भी बना सकती हैं।

Photo Credit: Magnific

10. होम डेकोर

20 की उम्र में हम अपने कमरे को अपने हिसाब से सजाना चाहते हैं। होम डेकोर सीखकर आप अपने कमरे को अच्छा बना सकती हैं। चाहे छोटा सा रीडिंग कॉर्नर बनाना हो या काम करने के लिए अच्छी जगह, थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आपका कमरा ही बदल जाएगा।

20 की उम्र सिर्फ नौकरी और टेंशन के लिए नहीं है, ये खुद को खोजने की उम्र है। कोई एक हॉबी चुनिए और आज से ही शुरू कर दीजिए। जरूरी नहीं कि आप उसमें परफेक्ट हों, बस मजा आना चाहिए। यही हॉबी कल को आपकी पहचान बन सकती है। तो फोन को थोड़ी देर रखिए और बोरियत को कहिए अलविदा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।