अगर आप हर महीने 500 या 1000 रुपये बचाकर अपने बच्चे के भविष्य के लिए कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो सरकार की दो स्कीमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना। इन दोनों योजनाओं पर सरकार गारंटी देती है और खास बात यह है कि ये दोनों टैक्स फ्री हैं, लेकिन दोनों के ब्याज दर और फायदे में जमीन-आसमान का अंतर है। अक्टूबर 2026 में सरकार ने नया ब्याज दर जारी किया, तो पैसा लगाने से पहले जान लें कहां आपको ज्यादा रिटर्न मिलेगा?
PPF या SSY में से क्या है बेहतर?
नौकरीपेशा लोगों के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पिछले 50 सालों से सबसे भरोसेमंद निवेश रहा है, तो वहीं 2015 में शुरू हुई SSY (सुकन्या समृद्धि योजना) ने 8% से ज्यादा ब्याज देकर सबको पीछे छोड़ दिया है। भारत वित्त मंत्रालय ने 30 सितंबर 2026 को Q3 (Oct-Dec 2026) के लिए Small Savings Schemes की ब्याज दरें जारी की हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। तो सवाल वही है 7.1% वाला PPF बेहतर है या 8.2% वाली सुकन्या योजना? आइए ICICI गाजियाबाद ब्रांच की मैनेजर स्वाथी सिंह से जानते हैं, इन सभी प्रश्नों के जवाब।
Photo Credit: Magnific
लेटेस्ट ब्याज दर क्या कहता है?
सरकार हर 3 महीने में ब्याज दर तय करती है। मौजूदा तिमाही 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 के लिए।
PPF ब्याज दर: 7.1% प्रति वर्ष
SSY ब्याज दर: 8.2% प्रति वर्ष
SSY इस समय सभी Small Savings Schemes में सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीम है। सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम के साथ इसका रेट बराबर है, लेकिन PPF से 1.10% ज्यादा है। यही 1.10% लंबे समय में लाखों का अंतर बना देता है।
कौन खाता खोल सकता है?
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
जानकारी के मुताबिक, पब्लिक प्रोविडेंट फंड में कोई भी भारतीय नागरिक जैसे बच्चा, जवान, बुजुर्ग, महिला-पुरुष अपना खाता खोल सकता है। एक व्यक्ति का सिर्फ एक ही खाता होगा।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
ये सिर्फ बेटी के लिए है। बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। एक परिवार में अधिकतम 2 बेटियों के लिए खाता खुल सकता है। माता-पिता या कानूनी अभिभावक ही खाता खोल सकते हैं। अगर आपके घर में बेटी नहीं है तो आप SSY में निवेश नहीं कर सकती हैं।
Photo Credit: Magnific
कितना पैसा लगा सकते हैं और कितने साल के लिए?
दोनों में ही साल में कम से कम 500 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड की अवधि 15 साल है। इसके बाद आप इसे 5-5 साल के लिए बढ़ा सकती हैं। इसमें हर साल पैसा डालना जरूरी है। वहीं, सुकन्या समृद्धि योजना की अवधि में बेटी के 21 साल की होने तक या 18 साल के बाद उसकी शादी होने तक पैसा डाला जा सकता है। इसमें सिर्फ 15 साल तक ही पैसा डालना होता है, बाकी 6 साल आपका पैसा बिना कुछ डाले भी 8.2% से बढ़ता रहता है।
यह भी पढ़ें- शादी के बाद अपने पैसे और सेविंग्स को लेकर महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानें
ऐसे मिलेगा टैक्स बेनिफिट
दोनों ही स्कीम में EEE कैटेगरी है।
E1- निवेश पर 80C में 1.5 लाख तक छूट
E2- हर साल मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री
E3- मैच्योरिटी पर मिलने वाला पूरा पैसा टैक्स फ्री
Photo Credit: Magnific
तो आपके लिए कौन सी बेहतर?
अगर आपके घर में 10 साल से कम उम्र की बेटी है तो आंख बंद करके सुकन्या समृद्धि योजना चुनें, क्योंकि ये पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) से हर मामले में आगे है, इसमें ब्याज ज्यादा (8.2%), निवेश सिर्फ 15 साल तक करना होता है और ये पूरी तरह बेटी के भविष्य के लिए समर्पित है।
वहीं, अगर आपके घर में बेटी नहीं है या आप अपने खुद के रिटायरमेंट के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है पब्लिक प्रोविडेंट फंड। ये हर भारतीय के लिए खुला है। हालांकि, दोनों ही स्कीमें पोस्ट ऑफिस और बैंकों में खुलती हैं और 100% सुरक्षित हैं।
SSY और PPF में मुकाबला नहीं है, दोनों का मकसद अलग है। SSY एक टारगेटेड स्कीम है जो बेटी के माता-पिता को सरकार की तरफ से दिया गया इनाम है, इसलिए इसका ब्याज सबसे ज्यादा है। वहीं, PPF एक यूनिवर्सल रिटायरमेंट हथियार है जो हर भारतीय के लिए खुला हुआ है। अगर आप एलिजिबल हैं तो पहले SSY में पूरे 1.5 लाख का निवेश करें, उसके बाद बचे हुए पैसे के लिए PPF चुनें। यही समझदारी भरा निवेश होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
-1793337491071_m.webp)