फैशनेबल और स्टाइलिश लुक पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के प्रयास करती हैं। वे अलग-अलग तरह के ट्रेंड्स को फॉलो भी करती हैं। लाख कोशिशों के बाद भी कई बार उनकी एक छोटी सी गलती उनके पूरे लुक को खराब कर देती है। हम बात कर रहे हैं फुटवियर स्टाइलिंग मिस्टेक की। अधिकतर महिलाएं आउटफिट तो अच्छे पहनती हैं, लेकिन फुटवियर खराब होने की वजह से उनका पूरा लुक खराब दिखने लगता है। इस गलती से बचने के लिए आप 'Wrong Shoe Theory' जरूर फॉलो करें।

क्या है 'Wrong Shoe Theory'

इन दिनों सोशल मीडिया पर 'Wrong Shoe Theory' बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रही है। दरअसल, इसका मतलब है कि जब आप कोई ड्रेस पहन रही हैं और उसके साथ एक डिफरेंट शूज ट्राई कर रही हैं, जो आपके आउटफिट से बिल्कुल मैच नहीं करता, उसी को 'Wrong Shoe Theory' कहा जाता है। रॉन्ग शू थ्योरी हमें एक परफेक्ट स्टाइल स्टेटमेंट देती है, जिसकी मदद से आप ड्रेस के साथ फुटवियर का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन बिठा सकती हैं।

वन पीस ड्रेस के साथ बूट्स या स्नीक

रॉन्ग शू थ्योरी खासकर उन महिलाओं के लिए है, जो अपने लुक को परफेक्ट बनाती तो हैं, लेकिन फुटवियर चुनने में मिस्टेक कर जाती हैं। ऐसे में आप इस थ्योरी की मदद से अपने पूरे लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बना सकती हैं। अगर आप वन पीस ड्रेस पहन रही हैं और इसके साथ फुटवियर में सैंडल, फ्लैट्स या हील्स कैरी करने वाली हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। आप मोटे बूट्स या स्नीकर्स को इस ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।

जींस-टीशर्ट को दें एक नया ट्विस्ट

यही नहीं, अगर आप सिंपल जींस-टीशर्ट के साथ फ्लैट्स या सैंडल पहन रही हैं, तो इस सिंपल लुक को बेहतर बनाने के लिए आप पॉइंटेड हील्स या स्नीकर्स पहन सकती हैं। यह आपके एकदम साधारण लुक को भी बेहद मॉडर्न बना देगा। इसे पहनकर आप भीड़ में सबसे अलग और स्टाइलिश दिख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Black Footwears for Women: ब्लैक फुटवियर के ये 5 ट्रेंडी डिजाइंस बढ़ाएंगे पैरों की खूबसूरती, देखें डिजाइंस

साड़ी के साथ बदलें अपना अंदाज

बात करें साड़ी की, तो अगर आप किसी भी खास मौके पर साड़ी पहनने वाली हैं, तो साड़ी के साथ फुटवियर में हाई हील्स चुनने के बजाय कोल्हापुरी चप्पल या स्टाइलिश फ्लैट्स चुन सकती हैं। इसमें और मॉडर्न ट्विस्ट डालने के लिए साड़ी के साथ स्नीकर्स भी कैरी कर सकती हैं। यह न सिर्फ आपको एक नया स्टाइलिश लुक देगी, बल्कि इसे पहनकर आप काफी कम्फर्टेबल भी महसूस कर सकती हैं।

अगर आप भी अभी तक आउटफिट के साथ गलत फुटवियर चुन रही थीं, तो ऊपर दी गई 'Wrong Shoe Theory' को आजमाकर अपने लिए एक बेहद स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Party Footwear For Ladies: ब्लैक पार्टी वियर ड्रेस के साथ खूब जचेंगे ये फुटवियर, हर कोई देखता रह जाएगा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific