आजकल सेलिब्रिटीज का नेचुरल मेकअप बहुत ज्यादा चर्चा में है। अक्सर महिलाएं सेलेब्स जैसा गॉर्जियस लुक पाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करती हैं। वे पैची लेयर से लेकर केकी फाउंडेशन तक हर तरीका अपनाती हैं। अगर आप भी वैसा ही सॉफ्ट, नेचुरल और एलिगेंट ग्लो चाहती हैं, तो अंडर-पेंटिंग मेकअप ट्रिक आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकती है। यह ट्रिक एकदम नेचुरल मेकअप की तरह काम करती है, जो पारंपरिक मेकअप करने के तरीके से बिल्कुल अलग है। इसमें फाउंडेशन लगाने से पहले ही कंटूर, कंसीलर और ब्लश का बेस तैयार किया जाता है।

अंडर-पेंटिंग मेकअप तकनीक

अगर आप भी हैवी मेकअप की बजाय लाइट मेकअप और नेचुरल दिखना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं कि यह अंडर-पेंटिंग मेकअप तकनीक आखिर क्या है।

क्या है अंडर-पेंटिंग मेकअप तकनीक?

जब भी हम नॉर्मल मेकअप करते हैं, तो सबसे पहले फाउंडेशन की लेयर लगाते हैं। उसके बाद कंसीलर, कंटूर और ब्लश का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अंडर-पेंटिंग ट्रिक में मॉइश्चराइजर लगाने के बाद चेहरे पर फाउंडेशन से पहले ही कंटूर, कंसीलर और क्रीमी ब्लश लगाया जाता है। जब चेहरे पर ये सारी चीजें अच्छी तरह ब्लेंड हो जाती हैं, तो सबसे आखिरी में बहुत हल्का सा फाउंडेशन या बीबी क्रीम लगाया जाता है। फाउंडेशन की इस हल्की परत के नीचे से जब कंटूर और ब्लश का ग्लो बाहर निकलकर दिखता है, तो यह चेहरे को एकदम नेचुरल निखार देता है।

घर पर अंडर-पेंटिंग मेकअप करने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि

अगर आप भी घर पर अंडर-पेंटिंग तकनीक से परफेक्ट मेकअप करना चाहती हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें -

  • Step 1: सबसे पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर या प्राइमर लगाएं।
  • Step 2: अब अपनी चीकबोन, जॉ-लाइन और नाक के किनारों पर लिक्विड या क्रीम कंटूर लगाएं।
  • Step 3: इसके बाद आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स को छुपाने के लिए हल्का सा कंसीलर लगाएं। इसे आप माथे के बीच और चिन पर भी लगा सकती हैं।
  • Step 4: अब गालों के ऊपरी हिस्से पर थोड़ा सा लिक्विड या क्रीम ब्लश लगाएं।
  • Step 5: अब एक गीले ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से कंटूर, कंसीलर और ब्लश को अच्छी तरह से सेट और ब्लेंड कर लें।
  • Step 6: इसके बाद सबसे आखिर में लाइटवेट फाउंडेशन या टिंटेड मॉइश्चराइजर लें और ब्यूटी ब्लेंडर से डैब-डैब करके पूरे चेहरे पर हल्के से फैलाएं।
  • Step 7: आखिरी स्टेप में आप आंखों के नीचे हल्का सा ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाकर मेकअप को पूरी तरह सेट कर लें।

निष्कर्ष:अगर आप भी हैवी मेकअप नहीं करना चाहतीं और सेलिब्रिटीज की तरह नेचुरल दिखना चाहती हैं, तो फाउंडेशन की हैवी परत, कंटूर और ब्लश जैसा भारी मेकअप करने के बजाय घर पर रहकर अंडर-पेंटिंग ट्रिक से सेलिब्रिटी जैसा नेचुरल निखार पा सकती हैं। इस लेख में बताया गया यह तरीका आपके बहुत काम आएगा। मेकअप की यह नई तकनीक आपको एक फ्रेश और ग्लोइंग लुक दे सकती है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image credits: Freepik