भारतीय महिलाएं हर खास मौके पर अपने पहनावे में साड़ी जरूर शामिल करती हैं। फैशन की इस दुनिया में समय-समय पर नए-नए ट्रेंड्स दस्तक देते रहते हैं, जिनमें से कुछ ट्रेंड्स ऐसे होते हैं जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। ऐसा ही एक नया और खूबसूरत ट्रेंड इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है, हम बात कर रहे हैं मिल्क साड़ी ट्रेंड की। अक्सर महिलाएं शादी-विवाह या त्योहारों के मौकों पर लाल, गुलाबी, हरे या नारंगी जैसे डार्क और भड़कीले रंग पहनना पसंद करती हैं। हालांकि, अब फैशन वर्ल्ड में डार्क कलर्स के बजाय न्यूट्रल टोन और हल्के सॉफ्ट कलर्स को काफी पसंद किया जा रहा है।
आखिर क्या है 'मिल्क साड़ी'?
मिल्क साड़ी किसी अलग कपड़े या फैब्रिक का नाम नहीं है, बल्कि यह एक सॉफ्ट शेड फैमिली है। इस तरह की साड़ी न तो पूरी तरह से सफेद होती है और न ही बहुत ज्यादा ऑफ-व्हाइट नजर आती है। यह दूध के हल्के मलाईदार रंग, क्रीम, आइवरी और पर्ल शेड्स का एक खूबसूरत कॉम्बिनेशन होती है। इसे बनाने में चंदेरी, जॉर्जेट, मलमल, ऑर्गेंजा, सिल्क और शिफॉन जैसे फैब्रिक्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो साड़ी को एक सॉफ्ट और नेचुरल फ्लो देते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्रियों में भी बढ़ रहा है इसका क्रेज
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच भी मिल्क साड़ी का क्रेज काफी देखा गया है। मिल्क साड़ी भारी जरी और हैवी वर्क के बिना भी सिर्फ अपने फैब्रिक की क्वालिटी और मलाईदार रंग से आपकी पर्सनैलिटी को निखारने में मदद करती है। अक्सर महिलाओं को हल्के रंग कम पसंद आते हैं, लेकिन मिल्क साड़ी की बात थोड़ी अलग है। इसका हल्का मलाईदार और आइवरी रंग आंखों को बहुत सुकून देता है। यह भड़कीले रंगों की भीड़ में आपको एक अलग, शांत और क्लासी लुक देती है।
अपने लिए सही फैब्रिक का चुनाव कैसे करें?
हर मौके के हिसाब से सही कपड़े का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप अपनी पसंद और इवेंट के अनुसार सही फैब्रिक चुन सकती हैं -
दिन के फंक्शन या ऑफिस इवेंट के लिए: अगर आप दिन के किसी कार्यक्रम या ऑफिस के किसी इवेंट के लिए यह साड़ी चुन रही हैं, तो कॉटन, मलमल या चंदेरी फैब्रिक की मिल्क साड़ी सबसे बेस्ट रहेगी। यह आपको दिन के हिसाब से सोबर और एलिगेंट लुक देगी।
शाम की पार्टी या शादी के लिए: अगर आप शाम के किसी फंक्शन, पार्टी या शादी के रिसेप्शन के लिए साड़ी खरीद रही हैं, तो सिल्क, टिशू, ऑर्गेंजा या शिफॉन फैब्रिक की मिल्क साड़ी चुनें। इन कपड़ों में एक नेचुरल चमक होती है, जो रात की लाइट्स में बेहद खूबसूरत लगती है।
मिल्क साड़ी को स्टाइल करने के बेहतरीन तरीके
मिल्क साड़ी न सिर्फ पहनने में हल्की और आरामदायक होती है, बल्कि सही स्टाइलिंग फॉलो करके आप इसमें महारानी जैसा लुक पा सकती हैं -
- मिल्क साड़ी को आप मैरून, बॉटल ग्रीन या एम्राल्ड ग्रीन शेड के वेलवेट ब्लाउज के साथ पेयर करके एक ग्रैंड फेस्टिव लुक पा सकती हैं।
- इस साड़ी के साथ पर्ल का चोकर सेट या कुंदन ज्वेलरी पहनने से आपको एक परफेक्ट राजसी लुक मिलता है।
- अगर आप सिंपल कैजुअल लुक चाहती हैं, तो इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। यह काफी ट्रेंडी लगता है।
- रात के फंक्शन में इस साड़ी को हैवी ज्वेलरी और बोल्ड डार्क लिपस्टिक के साथ री-स्टाइल किया जा सकता है।
निष्कर्ष:अगर आप भी इस वेडिंग या फेस्टिव सीजन में भारी-भरकम कपड़ों से हटकर एक सिंपल, एलिगेंट और रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो अपने वार्डरोब में मिल्क साड़ी जरूर शामिल करें। सही एक्सेसरीज और स्टाइलिंग ट्रिक्स के साथ आप इसमें बेहद ग्रेसफुल नजर आएंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit: MAGNIFIC)
-1790777578585_m.webp)