आजकल इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अगर आप सिंपल जींस-टॉप कॉम्बिनेशन से बोर हो गई हैं, तो यह नया ट्रेंड आपके लिए ही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों जींस के साथ एथनिक दुपट्टों को स्टाइल करने का हैक बहुत पसंद किया जा रहा है। यह स्टाइल न सिर्फ आपको अलग और ट्रेंडी दिखाता है, बल्कि डिजाइनर लुक भी देता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जींस के साथ दुपट्टा कैसे ट्राई करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

व्हाइट शर्ट और कश्मीरी दुप्पटा

यह लुक बेहद क्लासी और आरामदायक है। इसमें एक ओवरसाइज्ड व्हाइट बटन-डाउन शर्ट को बैगी जींस और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया गया है।  

इसे भी पढ़ें - सिंपल साड़ी के लिए तैयार करें डिजाइनर ब्रोच, यहां दिए आइडियाज आएंगे काम

इस सिंपल लुक को एक कश्मीरी या पश्मीना दुपट्टे के साथ वन-साइड ओपन फॉल स्टाइल में ड्रेप करके एक एस्थेटिक वाइब दी गई है।

ब्लैक टर्टलनेक और डार्क डेनिम

ब्लैक कलर के फिटेड टर्टलनेक और डार्क जींस के साथ एक बेहद चिक और विंटेज लुक तैयार किया गया है। यहां गहरे लाल और काले रंग के कश्मीरी पैटर्न वाले दुपट्टे को गले में कौउल या स्कार्फ की तरह लपेटा गया है। 

ब्लैक क्रॉप टॉप और लाइट डेनिम

गर्मियों या हल्के मौसम के लिए यह फ्रेश और ट्रेंडी स्टाइलिंग आइडिया बेहद अच्छा है। यहां एक ब्लैक क्रॉप टॉप और लाइट वॉश डिस्टर्स्ड जींस के साथ लाल और बेज रंग के खूबसूरत कंट्रास्ट वाला दुपट्टा पेयर किया गया है। दुपट्टे को यहां गले के आगे से डालते हुए दोनों छोरों को पीछे की तरफ खुला छोड़ा गया है। 

इसे भी पढ़ें - पुरानी जींस को फेंकने की भूल न करें, 10 मिनट में घर पर बनाएं यह सुपर स्टाइलिश 'डेनिम हैंड पाउच'

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: pinterest (pashmina season, winter shwals, aeri)