हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी को तुलसी विवाह मनाया जाएगा। इस खास मौके पर महिलाएं भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह करवाती हैं और पूजन भी करती हैं। इसके बाद से ही हिंदू धर्म के अनुसार शादी-ब्याह का सिलसिला शुरू हो जाता है। तुलसी विवाह वाले खास दिन अगर आप भी पूजा के दौरान साड़ी पहनना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय इस लेख में बताए गए कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।

तुलसी विवाह के लिए 6 लेटेस्ट साड़ी डिजाइंस

तुलसी विवाह के दिन सबसे हटकर दिखने और अपने लुक को ग्रेसफुल बनाने के लिए आप बनारसी साड़ी से लेकर ऑरगेंजा साड़ी तक कुछ बेहतरीन साड़ी ऑप्शंस चुन सकती हैं। आइए जानते हैं इन साड़ी डिजाइंस के बारे में।

1. जरी वर्क बनारसी साड़ी

जरी के बारीक वर्क से सजी यह बनारसी साड़ी खासकर त्योहारों और पूजा के मौकों पर पहनने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की साड़ी को आप तुलसी विवाह वाले दिन पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। पूजा के दौरान पहनने के लिए बनारसी साड़ी में लाल, मेहरून या रानी पिंक जैसे बोल्ड कलर चुनना अच्छा रहता है। 

pinterest/yamini

2. बांधनी या लहरिया प्रिंट साड़ी

इस साल तुलसी विवाह पर आप बांधनी या लहरिया प्रिंट वाली साड़ी भी पहन सकती हैं। यह राजस्थानी और गुजराती कला की पहचान होती है। बांधनी और लहरिया साड़ी हर मौके पर पहनने के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह साड़ी हल्की और आरामदायक होती है, जिसे आप दिन भर पहनकर सहज महसूस कर सकती हैं। 

pinterest/EtsyCA

3. चंदेरी या माहेश्वरी सिल्क साड़ी

अगर आप लाइटवेट साड़ी पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए चंदेरी या माहेश्वरी सिल्क साड़ी सबसे बेस्ट हो सकती है। इसका फैब्रिक बहुत सॉफ्ट होता है, जो आपको दिन भर कंफर्ट देता है। पूजा के दौरान बैठने-उठने या काम करने में आपको इस साड़ी को पहनकर कोई परेशानी नहीं होगी। 

pinterest/Block Puls

4. गोटा पट्टी या जरी बॉर्डर जॉर्जेट साड़ी

अगर आप थोड़ा हैवी लुक पाना चाहती हैं, तो गोटा पट्टी या जरी बॉर्डर वाली जॉर्जेट साड़ी आपके लिए सही रहेगी। इस तरह की साड़ी में आपको कई तरह के कलर मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद का रंग चुनकर इसे तुलसी विवाह के खास मौके पर पहन सकती हैं। 

pinterest/priyaa

5. कांजीवरम सिल्क साड़ी

अगर आप थोड़ा भीड़ से हटकर रॉयल लुक चाहती हैं, तो आपके लिए कांजीवरम सिल्क साड़ी सबसे बेस्ट हो सकती है। चौड़े बॉर्डर के साथ बनी यह साड़ी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ऐसे में तुलसी विवाह के खास मौके पर पहनने के लिए यह एक शानदार पसंद रहेगी।  

pinterest/Kiran | Saree Styling & Outfit Inspo

6. फ्लोरल प्रिंट ऑर्गेंजा साड़ी

आजकल ऑर्गेंजा साड़ी का भी काफी क्रेज महिलाओं में देखा गया है। अगर आप ऑर्गेंजा साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो फ्लोरल प्रिंट वाली ऑर्गेंजा साड़ी पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी फेस्टिवल और पूजा के लिए एक फ्रेश और स्टाइलिश ऑप्शन हो सकती है। 

pinterest/WedLyf | Your Wedding Lifestyle Inspiration

तुलसी विवाह पर साड़ी स्टाइल करने के टिप्स

अगर आप ऊपर बताई गई साड़ी डिजाइंस में से किसी भी एक साड़ी को चुन रही हैं, तो इन स्टाइलिंग टिप्स का खास ध्यान जरूर रखें -

  • पूजा-पाठ के दौरान अगर आप चटक या बोल्ड कलर की साड़ी पहनती हैं, तो यह ट्रेडिशनल और शुभ लुक देती है।
  • इन साड़ियों के साथ आप कंट्रास्ट ब्लाउज या मैचिंग ब्लाउज पहनकर अपने लुक को और निखार सकती हैं।
  • अगर आप सही से पल्लू को पिन अप करेंगी, तो यह आपको पूजा के दौरान आरामदायक और परफेक्ट लुक देने में मदद करेगा।
  • इस तरह की साड़ियों के साथ आप टेंपल ज्वेलरी या फिर कुंदन-पोलकी ज्वेलरी पहन सकती हैं। 

निष्कर्ष:अगर आप भी तुलसी विवाह या किसी खास मौके पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो कांजीवरम साड़ी से लेकर बांधनी और चंदेरी साड़ी तक आप कोई भी विकल्प चुन सकती हैं। ये सभी साड़ियां आपको एक ग्रेसफुल और रॉयल लुक देने में मदद करेंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।