रक्षाबंधन का त्योहार कल यानी 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस खास त्योहार पर अपने लुक को खास बनाने में लड़कियां कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। खूबसूरत एथनिक ड्रेस के साथ जब तक सही झुमकों और बाकी एक्सेसरीज को स्टाइल न किया जाए, तब तक लुक पूरा नहीं होता है। यहां हम आपके लिए कंगन के कुछ लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजांइस लेकर आए हैं, जिन्हें अगर आप सूट, साड़ी या किसी भी अन्य एथनिक आउटफिट के साथ स्टाइल करेंगी, तो राखी के मौके पर आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। चलिए इन डिजाइंस पर नजर डाल लीजिए।
Raksha Bandhan 2026 के लिए Kangan के 4 लेटेस्ट डिजाइंस
रक्षाबंधन पर स्टाइल करने के लिए कुंदन, पर्ल वर्क और मिनिमल लुक के लिए लेटेस्ट कंगन डिजाइंस आप यहां देखें।
1. सिंपल लुक के लिए ट्राई करें ये स्टाइलिश Kangan
काफी महिलाओं को कंगन में गोल्डन वर्क पसंद नहीं होता है, ऐसे में ये कंगन आपके लिए सही ऑप्शन हो सकते हैं। ग्रीन स्टोन वर्क के ये कंगन आपको रक्षाबंधन पर परफेक्ट लुक देंगे। अगर आप बहुत ज्यादा ट्रेडिशनल लुक नहीं चाहती हैं, तो इस तरह के कंगन आपके लिए बेस्ट रहेंगे।
HZ स्टाइल टिप
हमारे कुछ खास स्टाइल टिप्स के साथ इन कंगन को पहनें ताकि आपका लुक और खास लगे।
- प्लेन सिल्क या ऑर्गेंजा साड़ी के साथ इसे पहनकर आप इसे अपने लुक का स्टेटमेंट पीस बना सकती हैं।
- साथ में छोटे स्टोन स्टड्स काफी रहेंगे।
- कंगन में बड़े ग्रीन स्टोन्स हैं। ऐसे में रेड या मैरून रंग के सूट या साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट में ये कंगन बहुत अच्छा लुक देंगे।
2. रक्षाबंधन पर पहनें खूबसूरत गोल्डन Kangan
ये कंगन ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी और मॉडर्न एलीगेंस का परफेक्ट मेल हैं। कंगन का गोल्ड फिनिश इसे काफी रॉयल लुक दे रहा है। इन्हें आप रक्षाबंधन पर स्टाइल करके अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। खासकर, अनारकली सूट या सिल्क साड़ी के साथ ये कंगन बहुत अच्छे लगेंगे। अगर आप इन्हें चूड़ियों के साथ स्टाइल करेंगी, तो आपको बहुत प्यारा लुक मिल सकता है।
HZ स्टाइल टिप
इन कंगन को पहनकर परफेक्ट लुक पाने के लिए इन टिप्स पर जरूर ध्यान दें।
- कंगन खुद काफी डिटेल्ड है, इसलिए इसके साथ छोटे झुमके या स्टड्स रखें।
- अगर नेकलेस पहनना है तो हल्का और मिनिमल डिजाइन चुनें।
- अगर आपको चूड़ियों का स्टैक्ड लुक पसंद है, तो इसके दोनों तरफ पतली गोल्डन चूड़ियां पहन सकती हैं।
- बहुत ज्यादा चूड़ियां न पहनें, वरना कंगन का डिजाइन दब जाएगा।
3. फेस्टिव लुक के लिए चुनें Kundan Kangan Designs
कुंदन डिजाइन वाले ये कंगन मिनिमल लेकिन रॉयल लुक दे रहे हैं। यह बहुत ज्यादा भारी नहीं है, इसलिए इसे हैवी आउटफिट के साथ भी आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। यह डिजाइन ट्रेडिशनल है, लेकिन इसका पैटर्न इसे थोड़ा मॉडर्न टच देता है। अगर आप कुछ इंडो-वेस्टर्न या सूट पहन रही हैं, तो यह उसके साथ भी काफी जचेंगे।
HZ स्टाइल टिप
ये कंगन ज्यादा हैवी नहीं हैं और मिनिमल लुक दे सकते हैं। इन्हें स्टाइल करते वक्त कुछ बातों पर जरूर फोकस करें।
- अगर आपको लेयर्ड लुक पसंद है, तो इसके साथ एक-दो पतले गोल्डन कंगन पहनें।
- बहुत ज्यादा चूड़ियां पहनने से इसका खूबसूरत पैटर्न छिप सकता है।
- ये कंगन प्लेन कुर्ता-पैंट, साड़ी या लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी पहने जा सकते हैं।
- इसी डिजाइन के रूबी या एमराल्ड स्टोन वाले छोटे झुमके पहन सकती हैं।
4. पारंपरिक लुक के लिए चुनें ये पर्ल वर्क वाले Kangan
पर्ल वर्क वाले ये कंगन आपके राखी लुक को एकदम खास बना सकते हैं। छोटे सफेद मोतियों की लेयर इसके डिजाइन को काफी फेस्टिव लुक दे रही है। हरे और लाल रंग के स्टोन्स गोल्डन बेस के साथ खूबसूरत कंट्रास्ट बना रहे हैं। अगर आपको हैवी कंगन पसंद हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
HZ स्टाइल टिप
कंगन का ये डिजाइन काफी हैवी है। ऐसे में अगर आप इन्हें स्टाइल करते समय कुछ खास बातों का ध्यान नहीं रखेंगी, तो पूरा लुक बिगड़ सकता है।
- रक्षाबंधन के लिए अगर आप इस कंगन को पहन रही हैं, तो एक हाथ में यह स्टेटमेंट कंगन और दूसरे हाथ में 2-3 पतली गोल्डन चूड़ियां पहनें।
- इससे लुक ट्रेडिशनल भी रहेगा और ओवरडन भी नहीं लगेगा।
- कंगन में मोतियों का है, इसलिए इसके साथ मोती वाले झुमके या पर्ल स्टड्स बेहद खूबसूरत लगेंगे।
- रक्षाबंधन पर हाथों में सिंपल फ्लोरल या बेल वाली मेहंदी लगाकर यह कंगन पहनें।
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2026 पर साड़ी के साथ पेयर करें 5 बोट नेक ब्लाउज, दिखेंगी स्टाइलिश
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: साड़ी और सूट के साथ मैच करें ये 4 तरह के झुमके, मिलेगा एकदम परफेक्ट लुक
अगर आपको रक्षाबंधन पर पहनने के लिए ये कंगन डिजाइंस पसंद आए हों और आप इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहती हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
