महिलाओं को समझना चाहिए कि कोई भी टॉप आप पर केवल रंग के हिसाब से अच्छा नहीं लगता। इसमें टॉप का डिजाइन और बॉडी शेप के हिसाब से गले का डिजाइन भी जरूरी होता है। गले का डिजाइन आपके चेहरे, गर्दन और बॉडी शेप को हाइलाइट करता है। पतला दिखने के लिए ज्यादातर महिलाएं V शेप नेकलाइन वाले टॉप चुनती हैं। यह डिजाइन केवल आपके गले को नहीं, बल्कि आपके चेहरे को भी एक शार्प और एलिगेंट लुक देता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको V Neck Top Designs के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इससे आप समझ पाएंगी कि आपके ऊपर बॉडी शेप के हिसाब से कौन सा वी शेप टॉप डिजाइन अच्छा लगेगा?

कौन सा V Shape Top Design अच्छा लगेगा?

रैप V नेक टॉप पहनें- नेकलाइन को शार्प दिखाने के लिए लगभग वी टॉप डिजाइन हर बॉडी शेप पर अच्छा लग सकता है। हालांकि, इसका चयन करते समय आपको फिटिंग, साइज और स्टाइल पर भी ध्यान देना होगा। ऑवरग्लास बॉडी शेप (Hourglass Shape) में आपका कंधा, हिप्स और कमर एक ही सामान चौड़ाई के होते हैं। ऐसे बॉडी शेप के साथ आप किसी भी तरह का वी नेक डिजाइन टॉप पहन सकती हैं। रैप V नेक टॉप ज्यादा अच्छा लगेगा, क्योंकि इसमें टॉप देखने में ऐसा लगता है, जैसे दोनों पल्ले एक-दूसरे के ऊपर लपेटे गए हैं।

image credit- VETIOR/Amazon

डीप V नेक टॉप डिजाइन

डीप V नेक टॉप डिजाइन बोल्ड फैशन चॉइस है। जिन महिलाओं की कमर पतली होती है, उनपर डीप V नेक टॉप ज्यादा अच्छा लगता है। यह बॉडी के नैचुरल कर्व्स को भी दिखाता है और आपकी गर्दन को भी लंबा दिखाता है। हालांकि, बहुत ज्यादा शरीर से पतली महिलाओं को डीप वी नेक टॉप पहनने से बचना चाहिए। इससे वह और भी ज्यादा पतली दिखेंगी। साथ ही, अगर आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा थोड़ा भारी है, तो डीप V नेकलाइन अपर बॉडी को लंबा और स्लिम दिखाने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें- उमस में फैशन नहीं होगा फीका, ये 5 आउटफिट्स देंगे कूल और ट्रेंडी लुक

Image credit- TIVANTE/Amazon

फिटेड V नेक टॉप डिजाइन

फिटेड V नेक टॉप उन महिलाओं पर अच्छा लगेगा, जो कमर से स्लिम हैं। क्योंकि, इसमें टॉप आपके शरीर से चिपका रहता है। जिन महिलाओं की कमर पतली और कंधे व हिप्स बैलेंस्ड हैं, वो महिलाएं ऐसा टॉप पहन सकती हैं। इससे उनकी गर्दन और भी ज्यादा स्लीम दिखेगी। हालांकि, जिन महिलाओं का वजन थोड़ा- ज्यादा है उन्हें कमर से लूज टॉप का ही चयन करना चाहिए। वह गले का डिजाइन वी चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Cargo Pants के 4 ट्रेंडी डिजाइंस, ऑफिस लुक को देंगे स्टाइलिश टच

image credit-  Yashidun Store/Amazon

आप शॉर्ट वी नेक टॉप को हाई वेस्ट जींस के साथ पहन सकती हैं। छोटे पेंडेंट या मिनिमल ज्वेलरी के साथ इसे पेयर करें। हल्के डिजाइन या कम प्रिंट वाला V नेक टॉप चबी महिलाओं पर ज्यादा अच्छे लगते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific, amazon